बच्चों के जीवन में सौभाग्य लाएंगे ये खूबसूरत नाम, हमेशा रहेगी सकारात्मकता

December Born Personality

Baby Name: हिंदू धर्म में बच्चों के नाम रखने के दौरान कई चीजों का बहुत ध्यान रखा जाता है। नन्हे बच्चों को भगवान का अवतार माना जाता है और कहा जाता है कि जब उनके कदम घर में आते हैं, तो खुशियों का आगमन होता है। अपने बच्चों का नामकरण करना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात होती है। लेकिन नामकरण करते समय हर कोई ऐसा नाम रखना चाहता है, जो उनके बच्चे के लिए परफेक्ट साबित हो क्योंकि नाम का सीधा असर व्यक्ति के भाग्य पर पड़ता है।

जब भी बच्चे का नाम रखने की बात आती है, तो अधिकतर लोग भगवान के ऊपर नाम रखना पसंद करते हैं। इस तरह से वह बच्चों के नाम के जरिए भगवान को भी याद कर लेते हैं और आने वाले जीवन में बच्चों के भविष्य पर भी नाम के मुताबिक ही असर होता है। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए कुछ अच्छे से नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ बेबी नेम सजेस्ट करते हैं, जो सौभाग्य का प्रतीक होते हैं।

धनस्वी

अगर आप अपनी बेटी को कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं तो धनस्वी बहुत ही खूबसूरत लगेगा। इस नाम का अर्थ भाग्य होता है और जब आप अपनी बच्ची को यह नाम देंगे, तो उसका भाग्य अच्छा बनेगा।

धनश्री

धनश्री देवी लक्ष्मी का नाम है, जिन्हें धन संपत्ति की देवी माना जाता है और व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य लाने का काम वही करती हैं। अपनी बच्ची को ये देने का मतलब है कि आप उसे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मान रहे हैं।

श्री

ये देवी लक्ष्मी का ही एक नाम है और अक्सर उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है। जब आप अपनी बेटी को इस नाम से पुकारेंगी तो उन्हें अपने जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और सौभाग्य हमेशा उनके साथ बना रहेगा।

सुशान

जो व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है और भाग्य हमेशा उसके साथ खड़ा रहता है, उसे सुशान कहा जाता है। अगर आप भी अपने बेटे का भविष्य बेहतर और उज्जवल चाहते हैं, तो उसे यह नाम दे सकते हैं।

शुभांकर

इस नाम का अर्थ भाग्यशाली, समृद्ध और शुभ होता है। अगर आप अपने बच्चों को यह नाम देते हैं तो उसके जीवन में इन सभी चीजों का हमेशा वास रहेगा और हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

योगन

लड़कों के लिए यह बहुत ही अच्छा और यूनिक नाम है। इस नाम का अर्थ भाग्यशाली व्यक्ति होता है। अगर आप अपने बच्चों को यह नाम देते हैं, तो इसका यह मतलब है कि आप उसके जीवन को प्रगतिशील और उज्जवल बनाना चाहते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews