
Baby Name: माता-पिता अपने बच्चों को जीवन में खूब तरक्की करते हुए देखना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उनका बच्चा बचपन से ही अच्छे संस्कारों को ग्रहण करें और आगे चलकर उनके परिवार का नाम रोशन करें और एक बेहतरीन इंसान बने। लगभग हर माता-पिता की यही चाहत होती है और यही कारण है कि जब वह बच्चे का नामकरण करते हैं, तो ऐसा नाम रखना चाहते हैं जो सौभाग्यशाली हो।
हम सभी यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि नाम का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि जब बच्चे को नाम दिया जाता है तो हर कोई यूनिक और शानदार नाम की खोज में रहता है जो उनके बच्चे को परफेक्ट बनाने का काम करे। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सौभाग्यशाली बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ लकी नाम की लिस्ट और उनके अर्थ बताते हैं।
आशीर्वाद
अक्सर जब भगवान हमारी किसी मनोकामना को पूरा करते हैं या हमारी मांगी गई कोई मुराद पूर्ण हो जाती है तो हम उसे भगवान का आशीर्वाद यानी कृपा कहते हैं। बच्चों को यह शानदार नाम दिया जा सकता है जो एक तरह से भगवान की कृपा होगा।
भाग्य
भाग्य जिसे हम किस्मत कहते हैं हर व्यक्ति चाहता है कि यह अच्छी हो। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए कुछ शानदार और लकी नाम तलाश रहे हैं तो उसे यह नाम दे सकते हैं। इस नाम से माता लक्ष्मी को भी पुकारा जाता है।
भाग्या
ठीक भाग्य नाम की तरह बेटी को भाग्या नाम दिया जा सकता है, जो उसे माता लक्ष्मी की तरह गुण देगा। बेटी पर ये नाम खूबसूरत भी लगेगा।
श्रीजा
बेटी के लिए यह नाम बिल्कुल यूनिक और परफेक्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ भाग्यवान, भाग्यशाली और सौभाग्यवान होता है। श्री वैसे भी मां लक्ष्मी का नाम है जो बच्ची के जीवन में हमेशा आर्थिक संपन्नता बना कर रखेगा।
कल्याण
अगर आप अपने बच्चों को कुछ यूनिक और परफेक्ट नाम देना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन नाम है। इस नाम का अर्थ मंगलमय और अच्छा होता है। ये नाम आपके बच्चे का जीवन में हमेशा कल्याण करेगा।
प्रसन्न
बेटे को देने के लिए यह एक परफेक्ट नाम है। इसका अर्थ खुशी और खुशहाली होता है जो बच्चों के जीवन को हमेशा खुशनुमा बना कर रखेगा।
मानवी
यह बेटी के लिए एक मॉडर्न और यूनिक नाम है जो बहुत ही शानदार लगेगा। इसका अर्थ मानवता यानी इंसानियत होता है। बच्ची के अंदर ये अच्छे गुणों का विकास करेगा और उसे एक बेहतरीन व्यक्ति बनाएगा।
मान्या
यह छोटा सा और यूनिक नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है। अक्सर हमने भगवान और धर्म से जुड़ी मान्यताओं के बारे में सुना है और यह नाम उसी का छोटा अंश है।
आभाष
बेटे के लिए यह काफी डिफरेंट नाम साबित होगा। बोलने और सुनने में यह सुंदर भी है और इसका अर्थ प्रकट यानी सामने आना होता है।
आनंदित
नन्हे शहजादे के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट नाम है, जिसका अर्थ आनंद होता है। ये नाम बच्चे का जीवन हमेशा आनंदमय बनाकर रखेगा।
पुन्या
बेटी के लिए ये काफी ट्रेडिंग और यूनिक नाम है। किसी भी शुद्ध चीज को इसी नाम से पुकारा जाता है। नाम की तरह यह आपकी बेटी का व्यक्तित्व और दिल भी साफ और शुद्ध बना रहेगा।
सौभाग्या
यह बहुत ही सुंदर नाम है, जो बेटी को देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसका अर्थ भाग्य या किस्मत होता है। भाग्यवान लोगों को भी इस नाम से पुकारा जाता है। ये नाम बच्ची की किस्मत चमकाने का काम करेगा।
(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

