
Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर जीवन देना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में बहुत उन्नति करें और उसे हर वह खुशी हासिल को जो वो चाहता है। यही वजह है कि जब बच्चे का जन्म होता है और उसके बाद नामकरण के रस में की जाती है तो कुछ शानदार नाम तलाश से जाते हैं जो बच्चे के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डाले।
अगर आपके घर में भी किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसे सौभाग्यवान बनाना चाहते हैं, तो जाहिर सी बात है आपने उसके लिए नाम ढूंढना शुरू कर दिए होंगे। अगर आप कोई प्यारा नाम तलाश रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन नाम की लिस्ट और उनके अर्थ भी लेकर आए हैं। इनमें से आप अपनी पसंद के मुताबिक बच्चों के लिए नाम चुन सकते हैं।
तर्श
बेटे के लिए यह एक छोटा सा और बहुत ही प्यारा नाम है जो उसे सौभाग्यवान बनाने का काम करेगा। इस नाम का अर्थ इच्छा, तमन्ना और भाग्यशाली सितारा होता है।
मयंक
अगर आपको अपने बच्चों का नाम म अक्षर से रखना है तो आप मयंक नाम का चुनाव कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ भाग्यशाली, ईमानदार और शुद्ध होता है।
रूद्रम
रूद्रम ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जिसे अपने जीवन में हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। यह भगवान शिव से जुड़ा हुआ एक नाम है क्योंकि उन्हें भी यही कहा जाता है।
सुशान
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का जीवन बहुत ही शानदार हो और वह किस्मत वाला बने तो इस नाम का चुनाव किया जा सकता है। सुशान का अर्थ ही भाग्यशाली व्यक्ति होता है।
योगन
अगर आप कोई यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो बेटे को यह प्यारा सा नाम दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ भाग्यशाली, किस्मत वाला और सौभाग्यवान होता है। बेटे के लिए ये नाम बिल्कुल सही साबित होने वाला है।
श्रीथन
अगर आप बच्चों के लिए कोई बहुत ही यूनिक और अलग नाम तलाश रहे हैं तो यह नाम बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ भाग्यशाली, सुंदर और मनोरम होता है जो आपके बच्चे को किस्मत वाला बनाएगा। ये भगवान विष्णु से प्रेरित एक नाम है।
अयांशी
अगर आप कोई मॉडर्न टच वाला प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। यह एक यूनिक नाम है जिसका मतलब भाग्य, नक्षत्र और किस्मत होता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

