जीवन की नकारात्मकता को दूर करेंगे लाल किताब के ये 5 उपाय, खींचा चला आएगा सौभाग्य

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके परिवार में सुख, समृद्धि और बरकत बनी रहे। जितनी मेहनत कर रहा है उसे उसके अनुरूप परिणाम मिल सके। लाल किताब के कुछ उपाय इसमें कारगर साबित हो सकते हैं।
lal kitab

Lal Kitab: ज्योतिष का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना गया है। यह एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन के बारे में सब कुछ आसानी से पता कर सकता है। अगर ग्रह नक्षत्र की स्थिति से आने वाले समय में कोई बदलाव आने वाला है तो हमें उसके बारे में भी जानकारी मिल जाती है। वहीं अगर हम किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो उसका समाधान भी ज्योतिष के जरिए मिल ही जाता है।

ज्योतिष के साथ पुराने हिंदू ग्रंथो को भी सनातन धर्म में काफी महत्व दिया गया है। ऐसे कई ग्रंथ है जिनमें मनुष्य के जीवन के संबंध में कई बातों का उल्लेख किया गया है। लाल किताब भी एक ऐसा ही पौराणिक ग्रंथ है जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हुई सभी तरह की समस्याओं का समाधान दिया गया है। चलिए आज हम आपको कुछ अचूक लाल किताब के उपाय बताते हैं। जो जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की लेकर आएंगे।

सिक्के का दान

अगर आप अपने जीवन में किसी तरह की समस्या से परेशान चल रहे हैं और उसे छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आपको किसी सफाई कर्मी को सिक्के का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की समस्याएं दूर हो जाती है।

तांबे का सिक्का

अगर आप सौभाग्य की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आपको तांबे के गोल सिक्के में छेद कर उसे लाल या सफेद धागे में डालकर गले में पहन लेना चाहिए। ऐसा करने से बुरी नजर से बचाव भी होता है।

पानी में बहाएं ये चीजें

अगर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि और शांति का आगमन चाहते हैं। तो आपको बहते हुए पानी में बताशे, शहद, रेवड़ी या सिंदूर बहाना चाहिए।

सेंधा नमक

फिर आपने नकारात्मक विचारों से घिरे रहते हैं और जीवन में सकारात्मक लाना चाहते हैं। इसके लिए आपको सोते समय अपना सर पूर्व की ओर रखना है और एक कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकड़े रखना है। सेंधा नमक के टुकड़े जीवन में सकारात्मक लाने का काम करेंगे।

कपूर

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख समृद्धि और बरकत बनी रहे। इसके लिए आपको सुबह शाम घर में कपूर जलाना चाहिए और वातावरण सुगंधित बनाकर रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews