सोमवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, महादेव बदल देंगे आपकी किस्मत

Somvar Upay: सोमवार के दिन सच्चे मन से की गई पूजा-पाठ से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं, और भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। अगर आप भी अपनी कोई अधूरी इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो सोमवार का दिन आपके लिए खास है।
Somvar Upay

Somvar Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि देवों के देव महादेव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

अगर आप भी अपनी कोई अधूरी मनोकामना को पूरी करवाना चाहते हैं या आप लगातार किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव के लिए कुछ विशेष उपाय करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इन उपायों को अपने से जीवन की परेशानियों का समाधान पाया जा सकता है और शिवजी की कृपा से जीवन में सुख शांति का संचार होता है।

इंटरव्यू पास करने के लिए

अगर सोमवार के दिन आप किसी अपनी ड्रीम कंपनी में इंटरव्यू देने जाने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना चेहरा शीशे में जरूर देखें, ऐसा करना शुभ माना जाता है और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। भगवान शिव का ध्यान करते हुए मन ही मन सफलता की प्रार्थना करें।

सुख-शांति पाने के लिए

यदि आपकी आपके परिवार वालों के साथ नहीं बन रही है, बार-बार हर छोटी बात पर लड़ाई होती रहती है, तो ऐसे में सोमवार को भगवान शिव को बेलपत्र जरुर चढ़ाएं।

इसके अलावा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को एक कटोरी चावल का दान करें। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

मानसिक शांति पाने के लिए

अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है कि आपके सामने उपलब्धियां रहती है लेकिन आप उसे पहचान नहीं पाते हैं और जब तक आप पहचानते हैं तब तक उपलब्धियां आपके हाथों से निकल जाती हैं।

ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव का ध्यान करें, आसन पर बैठकर रुद्राक्ष या फिर तुलसी की माला से भगवान शिव के किसी भी एक मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। इस उपाय को करने से मानसिक शांति मिलेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews