
Garuda Purana : गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पुराणों में से एक है। यह गरुड़ पुराण विष्णु जी के द्वारका में गरुड़ जी से हुई एक बातचीत का अंश है। इस पुराण में मृत्यु, प्रेत-प्रेतात्मा, पितृ, भूत-प्रेत, कर्म, यमदूत, यमराज, पाप, पुण्य, नरक, स्वर्ग आदि विषयों का विस्तार से वर्णन है। इसके अलावा, धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, योग, ग्यान, भक्ति आदि के बारे में भी उपदेश दिया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको इस पुराण में बताए गए उन बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अमीर बन सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

ये 6 बातें बना देगी अमीर
- गरुड़ पुराण में बताए गए नियमों के अनुसार, आपको अमीर आदमी बनने के लिए कुलदेवी की पूजा करनी चाहिए। इससे वह अति शीघ्र प्रसन्न होकर आप पर विशेष कृपा बरसाएंगी और आपको धन की प्राप्ति होगी।
- गरुड़ पुराण में यह बताया गया है कि घर में भोजन बनने के बाद सबसे पहले अन्न भगवान को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी, बल्कि उसमें बढ़ोतरी होगी।
- यदि आप गरीबों की मदद करना जानते हैं, तो माता लक्ष्मी आप पर विशेष कृपा बनाए रखेंगे। क्योंकि गरीबों को भोजन खिलाने से धन में बढ़ोतरी होती है। साथ ही आपकी सारी समस्या भी समाप्त हो जाती है।
- गरुड़ पुराण के अनुसार, धन की प्राप्ति होने के बाद घमंड ना करें। इससे वह बौद्धिक रूप से कमजोर हो जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी भी उनके घर से नाराज होकर चली जाती हैं। इसलिए पैसों का घमंड कभी भी नहीं करना चाहिए।
- घर में क्लेश करना भी धन हानि का सबसे बड़ा लक्षण माना जाता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि घर में सुख, शांति पाने के लिए हमेशा अच्छे आचरण अपनाना चाहिए और झगड़ा लड़ाई से बचना चाहिए। खासकर शाम के टाइम में घर में शांति बनाएं रखना चाहिए।
- धन की प्राप्ति के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठाना चाहिए। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि सूर्योदय के बाद तक सोने वाले लोग तरक्की नहीं कर पाते। इसलिए ऐसे लोगों के पास हमेशा धन की कमी बनी रहती है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

