नीलम की तरह प्रभावी है ये चमत्कारी रत्न, धारण करते ही दूर होगी सारी समस्या, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

ratna shastra

Ratna Shastra: रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है। जिसमें नौ ग्रहों के रत्न और उनके उपरत्न का जिक्र दिया गया है। यह रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़े हुए हैं और उसे मजबूत बनाने और उससे आने वाली परेशानी को दूर करने का काम करते हैं। कई बार व्यक्ति अपने जीवन में बुरी परिस्थितियों का सामना करता है। कभी उसके बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं तो कई बार धन संचय करने में परेशानी की स्थिति बनती है। इन सभी परिस्थितियों से छुटकारा पाने के लिए रत्न शास्त्र में किसी न किसी रत्न के बारे में जानकारी दी गई है।

आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारी रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नीलम का उपरत्न कहलाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति को अनेक फायदे होते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इसे कैसे धारण किया जाता है और यह किस तरह से लाभ देता है।

कौन पहने जमुनिया

सबसे पहले बात करते हैं कि इस रत्न को कौन धारण कर सकता है तो आपको बता दें कि जो लोग शनि दोष का सामना कर रहे हैं उनके लिए यह लाभकारी माना जाता है। वृषभ, मिथुन, मकर, कुंभ और तुला राशि के जातक इसे धारण करें तो शुभ माना जाता है। हालांकि, कोई भी रत्न धारण करने से पहले व्यक्ति अगर ज्योतिष की सलाह ले लेता है तो उसके लिए लाभकारी होता है।

जमुनिया के फायदे

इस रत्न से नीलम की तरह ही होने वाले प्रभाव व्यक्ति के जीवन में दिखाई देते हैं। यह धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति दिलाता है। नौकरी और व्यवसाय में जिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें भी सारी समस्या से निजात मिलता है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जिंदगी में सकारात्मक लाने में यह रत्न काफी मददगार है। शनि दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में जो प्रभाव पड़ रहे हैं उनसे भी यह रत्न छुटकारा दिलाता है। व्यक्ति अगर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहा हो तो भी इसे धारण किया जा सकता है।

कैसे करें धारण

अगर आप भी किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं और नीलम के इस उपरत्न को धारण करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इसे धारण करने से पहले सुबह स्नान आदि करने के बाद शनि देव का पूजन करें। जमुनिया की अंगूठी को गंगाजल से साफ कर दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करें। इसे धारण करते ही आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews