सूर्य की तरह किस्मत को चमका देगा ये चमत्कारी रत्न, परेशानियां होंगी दूर, खुलेंगे धन आगमन के रास्ते

ratna Shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसमें व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुरूप सब कुछ पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों का इसमें समाधान भी दिया हुआ है। रत्न शास्त्र ज्योतिष का एक ऐसा ही हिस्सा है जो कुछ ऐसे रत्नों का उल्लेख देता है। जिन्हें अगर व्यक्ति राशि के मुताबिक धारण करें तो उसकी सारी परेशानियों का निवारण हो जाता है।

रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्न का उल्लेख भी दिया गया है जिन्हें पहनने के बाद व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है और उसकी धन संपत्ति में इजाफा होने लगता है। आज हम आपको एक ऐसे ही रत्न के बारे में बताते हैं। यह व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करता है, जिससे जातक के सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है।

धारण करें गार्नेट

हम जिस रत्न की बात कर रहे हैं वह गार्नेट है, जिसे माणिक्य का उपरत्न कहा जाता है। यह कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाता है जो व्यक्ति के जीवन में सुख और सौभाग्य का कारक बनता है। व्यक्ति का सूर्य अगर कमजोर होता है तो वह कई तरह की खराब परिस्थितियों का सामना करता है। इस रत्न को धारण करने से सूर्य की स्थिति मजबूत हो जाती है जो व्यक्ति के भाग्य को प्रबल बनाती है।

ऐसे करें धारण

  • रत्न शास्त्र के मुताबिक गार्नेट को चांदी या फिर सोने की अंगूठी में पहनना शुभ माना जाता है।
  • इसे पहनने से पहले गंगाजल और गाय के कच्चे दूध के मिश्रण में डूबा कर रख दें।
  • इसे हमेशा अनामिका में पहना जाता है और हमेशा इसे रविवार को धारण करना चाहिए।
  • जिन लोगों का सूर्य कमजोर या फिर नीचे का है। उन्हें इस रत्न को ज्योतिष की सलाह के बाद धारण करना चाहिए।

होंगे ये फायदे

  • जो लोग गार्नेट धारण करते हैं सबसे पहले उनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने लगती है।
  • इसे पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह कार्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
  • जो लोग मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहे हैं अगर वह इस रत्न को धारण करते हैं तो उन्हें काफी लाभ होता है।
  • प्यार के रिश्ते में मिठास बढ़ाने के लिए भी इस रत्न को धारण करना शुभ माना गया है।
  • जो लोग रक्त संबंधी रोगों से परेशान हैं। अगर वह इसे धारण करते हैं तो उन्हें बीमारी से मुक्ति मिलने लगती है।
  • इस रत्न को पहनने वाले व्यक्ति के अंदर कभी भी ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं आती।
  • यह रत्न व्यक्ति को आकर्षक बनाने का काम करता है। जिससे लोग उसकी और खींचे चले आते हैं।
  • जो लोग किसी भय के चलते परेशान रहते हैं। वह अगर इसे धारण कर लेंगे तो उनका डर समाप्त हो जाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews