इस साल करवा चौथ पर बन रहे हैं शुभ संयोग, रिश्ते में बनी रहेगी मिठास, होगी धन की बरसात, करें ये काम

Karwa Chauth 2023

Karva Chauth 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महिलाओं के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत बहुत ही विशेष होता है। हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को पड़ रहा है। ग्रहों और नक्षत्रों की दशा से इस दिन काफी शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

यह भी पढ़े…हमेशा थके हुए रहते हैं, नहीं कर पाते फोकस, इन 5 आदतों को तुरंत छोड़िये

बन रहें हैं खास संयोग

करवा चौथ के दिन का आरंभ स्वार्थ सिद्धि योग से हो रहा है। साथ ही लक्ष्मीनारायण योग भी बन रहा है। बुध और सूर्य की एक जगह साथ होने से बुधादित्य योग बन रहा। इन सभी शुभ संजोग में इस साल करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दौरान कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहती है। आइए जाने ऐसे कौन से उपाय हैं जिन्हें करना करवा चौथ के व्रत के दिन बहुत ही ज्यादा फलदायी माना जाता है।

करें ये उपाय
  • यदि पति-पत्नी के बीच पहले जैसे प्रेम संबंध नहीं रहे तो इस 11 गोमती चक्र को लाल रंग के सिंदूर के डब्बे में रख कर कहीं छुपा कर रख दें। ऐसा करने से प्रेम संबंधों कभी भी कटास नहीं आती।
  • कभी-कभी आर्थिक तंगी से भी रिश्तो में कड़वाहट आनी शुरू हो जाती है, यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ॐ गणधिपतये नमः का उच्चारण करते हुए भगवान गणेश पांच हल्दी की गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी खत्म होती है।
  • यदि आपके जीवन में कर्ज का बोझ बढ़ रहा है तो करवा चौथ के दिन गणपति को भी गुड़ का भोग लगाना और इस गुड़ को गाय को खिलाए। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती।
  • यदि आपके पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बन नहीं रही है तो करवा चौथ के दिन पांच बेसन के लड्डू पांच, 250 ग्राम चने की भीगी दाल और आटा और शक्कर से बने 5 पेड़े गाय को खिलाएं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews