आज प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर पर राम ज्योति जलाने से जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य, जानें कब और कैसे जलाएं

ram

Ram Jyoti: आज पूरे भारतवर्ष के लिए सबसे बड़ा दिन है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में आज रामलला की प्रात प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में हुई है । आज की इस खास दिन को लेकर देश-विदेश में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी लोगों को अपने घर पर दिवाली मनाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने-अपने घरों में राम ज्योति जलाएं। अब सभी के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर राम ज्योति किस समय जलाएं, कैसे जलाएं और इसका मंत्र क्या है, तो अब ज्यादा कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम सारी बातें आपको विस्तार से बताएंगे तो चलिए जानते हैं।

कैसे और किस समय जलाएं राम ज्योति

आज सभी देशवासियों के लिए बहुत ही मंगलकारी दिन है। आज के दिन शाम को राम ज्योति जलाना बहुत शुभ माना जाएगा। राम ज्योति जलाने के लिए गाय के देसी घी का इस्तेमाल करना लाभकारी रहेगा। आप अपनी श्रद्धा के अनुसार जितने चाहे उतने दीपक जला सकते हैं। आप चाहे तो एक दीपक भी जला सकते हैं, इस बात का खास ध्यान रखें कि दीपक रात भर जलना चाहिए। ऐसा करने से आपके पूरे परिवार पर भगवान श्री राम की कृपा बनी रहेगी।

कहां-कहां जलाना चाहिए राम ज्योति का दीपक

आपको 6 दीपक तैयार करना है। एक दीपक को रसोई घर में रखें, दूसरे को मुख्य द्वार पर रखें, तीसरे को आंगन में रखें, चौथे को तुलसी के पौधे के पास रखें और बाकी दो को घर के पूजा घर में रखें।

राम ज्योति जलाने के दौरान किस मंत्र का करें जाप

शुभम करोति कल्याणम,आरोग्यम धन संपदाम, शत्रु बुद्धि विनाशय, दीपम ज्योति नमोस्तुते’

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews