Vastu Tips: ऑफिस में सुख-समृद्धि के लिए आजमाएं यह वास्तु टिप्स, दूर होगा दोष मिलेगी सफलता

vastu

Vastu Tips:  ऑफिस में वास्तु का विशेष महत्व है क्योंकि यह न केवल कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता लाता है, बल्कि कर्मचारियों की उत्पादकता और सफलता को भी बढ़ाता है। हर इंसान की यही चाहत होती है कि वह जीवन में खूब तरक्की हासिल करें। लेकिन कई बार लाख कोशिश और मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी ऑफिस में किसी न किसी परेशानियों का सामना करते रहते हैं, तो हो सकता है कि आपके ऑफिस में वास्तु शास्त्र के अनुसार चीज व्यवस्थित न हो। ऐसे मैं आपको अपने ऑफिस में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है, जिससे आपका कार्य क्षेत्र में माहौल खुशनामा बना रहेगा और हर मोड़ पर आपको सफलता मिलेगी। इसी के साथ चलिए जानते हैं कि ऑफिस में वास्तु शास्त्र के किन-किन टिप्स को अपनाना चाहिए।

ऑफिस में किन वास्तु टिप्स को अपनाएं

दिशा कौन सी होनी चाहिए

ऑफिस का मुख यानी मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। मुख्य द्वार (मैन डोर) उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। सीईओ या बॉस का कमरा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। कर्मचारियों का बैठने का स्थान उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

रंग कैसा होना चाहिए

ऑफिस में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें जैसे कि सफेद, क्रीम, पीला, हरा आदि। गहरे रंगों जैसे कि लाल, काले, भूरे आदि का इस्तेमाल कम करें। दक्षिण दीवार पर नीले रंग का प्रयोग सकारात्मकता लाता है। हरे रंग के विभिन्न शेड्स प्रोफेशनल रिलेशनशिप को मजबूत करते हैं।

सजावट कैसी होनी चाहिए

ऑफिस में प्राकृतिक प्रकाश का प्रवेश होने दें। ऑफिस में पौधे लगाएं, खासकर तुलसी, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट आदि। ऑफिस में शुभ प्रतीकों और चित्रों का प्रयोग करें। ऑफिस में अव्यवस्था न रखें।

फर्नीचर कैसा होना चाहिए

ऑफिस में फर्नीचर का उचित स्थान रखें। टेबल और कुर्सियां आरामदायक और अच्छी स्थिति में हों। टेबल पर नुकीली चीजें न रखें। कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को आग्नेय कोण में रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

ऑफिस में नियमित रूप से सफाई करें। ऑफिस में नकारात्मक विचारों को न आने दें। ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews