धन वृद्धि के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स, तुरंत दिखेगा असर

अगर आप लगातार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और पैसों की कमी से परेशान हैं, तो वास्तु शास्त्र में इसके समाधान के कई आसान और प्रभावी उपाय बताए गए हैं.
Vastu Tips

Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति अच्छी कमाई तो करता है लेकिन उसके पास धन की कमी फिर भी रहती है. धन कमाने के बाद बिलकुल भी टिक नहीं पाता है. ऐसा अक्सर वास्तु दोष के कारण होता है, जानें-अनजाने में हमारे द्वारा की गई कुछ गलतियों के कारण वास्तु दोष लग सकता है.

वास्तु दोष की वजह से असफलता मिलना, स्वास्थ्य अच्छा ना रहना, धन हानि होना आदि समस्याएं होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष उपाय व्यक्ति को न केवल वास्तु दोषों से मुक्ति दिला सकते हैं बल्कि इससे धन लाभ की संभावनाएं भी बढ़ जाती है.

धन रखने की सही जगह

वास्तु शास्त्र में धन रखने की जगह का विशेष महत्व बताया गया है. घर हो या फिर दुकान धन रखने की सबसे अच्छी और पवित्र दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है.

उत्तर दिशा में धन की देवी और भगवान कुबेर का वास होता है. इन दोनों ही देवी-देवताओं को धन से जोड़कर माना जाता है. इस दिशा में धन रखने से ना केवल धन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है बल्कि कर्ज़ से भी जल्दी मुक्ति मिल सकती है.

मुख्य द्वार पर करें ये काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर हमेशा घी का दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होता है. इतना ही नहीं घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है.

दीपक को इस प्रकार रखें कि जब आप घर से बाहर जाएं, तो वह आपके दाएँ हाथ की ओर स्थित हो, क्योंकि यह दिशा समृद्धि और शुभता का प्रतीक मानी जाती है.

ईशान कोण में छोटा सा फ़व्वारा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ईशान कोण में छोटा सा फ़व्वारा रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है. यह दी शादी भी देवताओं की दिशा होती है यहाँ भगवान का वास होता है और यहाँ जल का तत्व होने से धन-लाभ और सुख और समृद्धि का प्रवाह होता है. फ़व्वारा रखने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और यह वास्तु दोष को भी दूर करता है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews