Hindi News

धन आगमन के रास्ते खोलती है कछुए वाली अंगूठी, पहनते समय जरूर करें इन 5 नियमों का पालन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति सुख समृद्धि, तरक्की और धन प्राप्त करना चाहता है। इसके लिए ज्योतिष में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। कछुए वाली अंगूठी पहनना भी इन्हीं में से एक उपाय है। चलिए आज हम आपको इसे पहनने के नियम बताते हैं।
धन आगमन के रास्ते खोलती है कछुए वाली अंगूठी, पहनते समय जरूर करें इन 5 नियमों का पालन

Turtle Ring: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो हमें जीवन से जुड़े नियम कायदों की जानकारी देने का काम करती है। अगर इन नियमों के मुताबिक चल लिया जाए तो व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति करता है। केवल पूजन पाठ और ग्रहों की स्थिति ठीक करने के लिए उपाय ही नहीं बताए गए हैं बल्कि रत्नों का उल्लेख भी किया गया है।

रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक ऐसी विद्या है, जिसमें कई सारे रत्नों और अंगूठियों का उल्लेख किया गया है। इन्हें धारण कर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकता है। कछुए वाली अंगूठी भी एक ऐसी ही चीज है। चलिए आज यह जान लेते हैं कि इसे पहनने के सही नियम क्या है।

कछुए वाली अंगूठी का महत्व (Turtle Ring)

ज्योतिष में कछुए वाली अंगूठी का काफी महत्व माना गया है। इसका सीधा संबंध माता लक्ष्मी से है। माता लक्ष्मी व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, तरक्की और अच्छा भाग्य लेकर आती हैं। यही कारण है कि इस अंगूठी को पहनने वाले व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है।

क्या है सही नियम

हम अंगूठी पहन तो लेते हैं लेकिन किसी भी चीज को अगर सही तरीके से धारण न किया जाए तो यह शुभ परिणाम नहीं देती बल्कि दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। ऐसे में कछुए वाली अंगूठी को पहनने के भी कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।

धातु का ध्यान

कछुए वाली जो अंगूठी आप पहन रहे हैं, उसमें आपको धातु का ध्यान रखना जरूरी है। अगर सोने और चांदी की अंगूठी रहेगी तो अच्छा होगा क्योंकि यह सीधे व्यक्ति के दिमाग पर प्रभाव डालती है।

घुमाना नहीं है

कुछ लोगों को अपनी अंगूठी बार-बार घूमाने की आदत होती है। कछुए वाली अंगूठी के साथ आपको यह भूल बिल्कुल भी नहीं करनी है। अगर आप इसकी दिशा बार-बार बदलते हैं तो धन आगमन में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कहां पहनें

कछुए वाली अंगूठी को सीधे हाथ के बीच वाली उंगली या फिर तर्जनी उंगली में पहनना शुभ माना गया है। अगर इस हाथ में अंगूठी पहने जाती है तो यह धन को आकर्षित करने का काम करती है।

कब पहनें

यह अंगूठी शुभ मुहूर्त में धारण की जाए तो बेहतर परिणाम देती है। इस शुक्रवार के दिन पहनना सबसे उत्तम माना गया है क्योंकि यह माता लक्ष्मी का दिन होता है।

कछुए का मुंह

अंगूठी पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुंह आपकी तरफ होना चाहिए। अगर यह मुंह बाहर की तरफ रखा जाएगा तो आपको हानि हो सकती है।

होंगे ये फायदे

इस अंगूठी को पहनने का सबसे उत्तम फायदा मन की शांति और धैर्य है। इसे धारण करने से जीवन के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं और व्यक्ति तरक्की की प्राप्ति करने लगता है। धन प्राप्ति के लिए इस अंगूठी को काफी खास माना गया है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews