फूल सी बेटी को दें ये यूनिक और ट्रेंडी नाम, सुनकर सभी करेंगे तारीफ

घर में जब नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो हर व्यक्ति उसके लिए सुंदर नाम की तलाश करता है। अगर आपके घर में कोई नन्ही परी आई है और आप उसे बेहतरीन नाम देना चाहते हैं तो हम कुछ नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।
Unique Baby Name

Baby Name: माता-पिता के लिए अपनी संतान सबसे कीमती होती है। वैसे तो बेटा और बेटी दोनों ही माता-पिता के लिए अनमोल होते हैं लेकिन बेटियों को ज्यादा प्यार किया जाता है। बेटियां घर की लक्ष्मी कहलाती हैं और उनका ध्यान भी उसी तरह से रखने की कोशिश की जाती है। जब घर में नन्ही परी का आगमन होता है तो हर तरफ खुशियों की बहार छा जाती है।

जब घर में नन्हा बच्चा आता है, तो हर सदस्य की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सभी बच्चों का खास ख्याल रखते हैं। माता-पिता और परिवार की यह इच्छा भी होती है कि उनके बच्चे में अच्छे गुणों का विकास हो और वह बेहतर इंसान बने। हम सभी ने सुना है की हर व्यक्ति के जीवन पर उसके नाम का बहुत गहरा असर पड़ता है। अगर आपके घर में कोई नन्ही परी आई है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम कुछ ट्रेंडी नाम लेकर आए हैं जिनकी हर कोई तारीफ करेगा।

बेटी के नाम (Baby Name)

आमीषा

यह बहुत ही सुंदर नाम है, जिस पर आप अपनी बच्ची का नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ ईमानदार और बिना किसी कपट वाला व्यक्ति होता है।

भाविका

बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट साबित होगा। इसका मतलब भावनाओं से भरा हुआ होता है।

चार्वी

अगर कोई यूनिक और हटकर नाम रखना चाहते हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ बहुत सुंदर होता है।

आद्यश्री

यह अगर प्यारा नाम है जिस पर बच्चों का नामकरण किया जा सकता है। जिन लोगों को आध्यात्मिक नाम की तलाश है वह इसका चुनाव कर सकते हैं। इसका अर्थ पहले शक्ति और शुरुआत होता है।

हृदयशा

यह बहुत ही हटकर नाम होगा जो आपने अब तक नहीं सुना होगा। इस नाम का अर्थ दिल होता है।

आल्या

आलिया नाम तो आपने सुना होगा लेकिन आल्या इससे अलग और प्यारा नाम है। इस नाम का अर्थ घर और भगवान की छत्रछाया होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews