‘J’ अक्षर से बेटी के लिए यूनिक नाम और उनके सुंदर अर्थ, यहां देखें लिस्ट

baby names

Baby Name: माता-पिता बनना हर व्यक्ति के जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है। यह वह क्षण है जब बच्चे किसी जादू की तरह हमारे जीवन में प्रवेश करते हैं और सब कुछ बदल जाता है। बच्चों को लेकर हर माता-पिता कई तरह के ख्वाब सजाते हैं और उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करते हैं। सब से अच्छा और प्यारा नाम भी इन्हीं ख्वाहिशों में से एक होता है। नाम का अच्छा अर्थ निकालना बहुत जरूरी है क्योंकि ये कहीं ना कहीं व्यक्ति के जीवन में शुभता का काम करता है।

जब नामकरण की बारी आती है तो एक शब्द ग्रह नक्षत्र की स्थिति के मुताबिक निकाला जाता है, जिस पर बच्चों का नाम रखा जाता है। कुछ शब्दों से तो आसानी से नाम मिल जाते हैं लेकिन बहुत से शब्द ऐसे होते हैं जिनसे अच्छे नाम मिल पाना मुश्किल होते हैं। J भी एक ऐसा ही शब्द है जिससे नाम चुनना थोड़ा मुश्किल काम है। अगर आप भी इस अक्षर से नाम को लेकर कन्फ्यूजन में बने हुए हैं तो आज हम आपके लिए कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ की लिस्ट लेकर आए हैं।

जान्हवी

यह एक बहुत ही प्यारा और खूबसूरत सा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ पवित्र गंगा होता है जो भारत में बहने वाली एक नदी है।

जैमिनी

यह थोड़ा यूनिक और स्टाइलिश नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ रात और फूल होता है। इस नाम का एक खूबसूरत सा फूल है और उसी की तरह आपकी बच्ची का व्यक्तित्व भी कोमल बनेगा।

जैषणा

ये बहुत ही सुंदर और प्यारा सा नाम है, जो बच्ची के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ स्पष्ट होता है।

जीवी

ये बहुत ही छोटा सा और सुंदर नाम है जो बेटी के लिए शानदार रहेगा। इस नाम का अर्थ जीवन यानी लाइफ होता है और अमर भी इसका दूसरा अर्थ है।

जियाना

ये एक हटकर और प्यारा नाम है जो बच्ची को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ भगवान की दया और शक्ति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews