फूल सी प्यारी बिटिया को दें ये यूनिक नाम, दिल जीत लेंगे इनके सुंदर अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सारी चीज बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। नाम भी इन्हीं में से एक चीज है जो सभी को परफेक्ट चाहिए होता है। चलिए नन्ही परी के लिए कुछ नाम जान लेते हैं।
Unique Baby Name

हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनका बच्चा सबसे बेहतर इंसान बने और सभी उसकी तारीफ करें। इसके लिए छोटे से ही बच्चे को अच्छी बातें सीखने की कोशिश की जाती है ताकि उसके व्यक्तित्व को निखारा जा सके। हालांकि, बच्चा किन चीजों को सीखता है यह पूरी तरह से उस पर डिपेंड करता है।

जैसा नाम होता है वैसा ही व्यक्ति काम करता है इस बारे में तो हम सभी ने सुना है। यही कारण है कि जब नामकरण संस्कार किया जाता है तो ऐसे नाम ढूंढे जाते हैं जो बच्चे के जीवन पर सकारात्मक असर डालने का काम करे। अगर नाम बेहतर होता है और उसका अर्थ अच्छा होता है तो बच्चे के अंदर उसी तरह के गुण भी उत्पन्न होते हैं।

बेटी के लिए नाम (Unique Baby Name)

नामकरण संस्कार का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना गया है। यह एक ऐसी परंपरा है जिसमें बच्चों के लिए विशेष अक्षरों से नाम का चयन किया जाता है। यह नाम न केवल जिंदगी भर के लिए उसकी पहचान बन जाता है बल्कि उसके अंदर आने वाले गुना का कारण भी बनता है। अगर आपके घर में नन्ही परी आई है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ यूनिक नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।

जूही

यह छोटा सा लेकिन प्यारा नाम बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ फूलों की कली होता है। दरअसल इस नाम का एक सुंदर सा फूल है।

अमायरा

यह प्यारा सा नाम भी बेटी के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ सुंदर और गुड लुकिंग होता है।

एंजेल

अक्सर नन्ही सी परी को हम एंजेल का कर बुलाते हैं। आप चाहे तो बेटी का यह नाम भी रख सकते हैं। एंजेल का अर्थ ईश्वर का भेजा गया दूत होता है।

सबा

यह छोटा सा नाम आप अपनी नन्ही सी कली को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ प्यारी और खूबसूरत सी सुबह होता है।

आन्या

अगर कोई हटकर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ सबसे अलग और खास होता है। जिसे कोई हरा नहीं सकता उसे यही कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews