माता-पिता के लिए बच्चे ईश्वर का सबसे कीमती तोहफा होते हैं। अपने जीवन में आई इस बरकत को माता-पिता बहुत संभाल कर रखते हैं। बच्चों की हर जरूरत का ख्याल रखा जाता है और सारी इच्छाएं पूरी की जाती है। केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बच्चों पर प्यार लुटाते और उनका ध्यान रखते हुए देखा जाता है।

घर में बच्चे का आगमन अपने साथ खुशियां लेकर आता है और अगर बच्चे जुड़वा हो जाए तो खुशियां भी डबल हो जाती है। अक्सर जब जुड़वा बच्चों का जन्म होता है तो माता-पिता और परिवार यह चाहता है कि उनका नाम भी मिलता जुलता रखा जाए जो बोलने में खूबसूरत लगे। अगर आपके घर में भी ट्विंस का जन्म हुआ है और आप उनके लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ खूबसूरत नाम लेकर आए।

जुड़वा बच्चों के नाम (Baby Name)

आयुष और अयान

यह दोनों ही बहुत प्यारे नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। अयान का अर्थ उज्जवल और शुभ होता है। आयुष का अर्थ लंबी उम्र और जीवन है।

विवान और वियान

यह सुंदर नाम भी आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। विवान नाम का अर्थ जीवंत और प्रकाशमान होता है। वियान का अर्थ जीवन और शक्ति का प्रतीक होता है।

कशव और कशिन

यह बहुत ही यूनिक और प्यारे नाम होंगे जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। कशव भगवान विष्णु का खूबसूरत नाम है जो सुंदरता का संकेत है। कशिन का अर्थ तेज और चमकदार होता है।

अव्यान और अयान

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। अव्यान का अर्थ चमकदार और सुंदर होता है। अयान का अर्थ प्रकाश और मार्ग होता है।

प्रशांत और प्रदीप

यह बहुत ही खूबसूरत नाम हैं, जो बच्चों के लिए बेस्ट रहेंगे। प्रशांत का अर्थ शांतिपूर्ण और शांत होता है। प्रदीप का अर्थ प्रकाश और दीपक होता है।

शिवाय और शौर्य

यह सुंदर नाम भी आप अपने बच्चों के लिए चुन सकते हैं। शिवाय भगवान शिव के नाम का प्रतीक है। वहीं शौर्य वीरता और बहादुरी को दर्शाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।