बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों की तरह रखें नन्हे मेहमान का नाम, यहां देखें यूनिक नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। बच्चों को दिया गया का नाम उसके उज्जवल भविष्य में मील का पत्थर साबित हो सकता है। चलिए बच्चों के कुछ खूबसूरत नाम जान लेते हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों को जीवन की सारी खुशियां देना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे को कभी भी किसी चीज की कमी महसूस ना हो और वह खुशियों से भरा जीवन व्यतीत करे। इसके लिए बच्चों के जन्म के बाद से ही उसका बहुत ख्याल रखा जाता है। बचपन से उसकी सारी ख्वाहिशों को पूरा किया जाता है। यह सब कुछ माता-पिता अपने बच्चों को बेहतरीन व्यक्तित्व का स्वामी बनाने के लिए करते हैं।

वैसे हम सभी ने सुना है जैसा नाम वैसा काम और यह बात बहुत हद तक सही भी है। भगवान राम ने अपने नाम के अनुरूप काम किया ठीक उसी तरह से रावण ने भी अपने नाम के मुताबिक कर्मों को अंजाम दिया । यही वजह है कि जब बच्चों का नामकरण किया जाता है तो ऐसे नाम तलाशे जाते हैं जिनका कुछ अच्छा अर्थ निकलता है। आजकल सभी लोग अपने बच्चों को आधुनिक और ट्रेंडी नाम देना चाहते हैं।

बॉलीवुड पर नाम (Baby Name)

अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड के सितारों और उनके बच्चों से जुड़े कुछ ट्रेंडी नाम बताते हैं। यह नाम आप अपने बच्चों को दें सकते हैं। चलिए इनके खूबसूरत अर्थ जान लेते हैं।

बेटे के नाम

रियान

यह बहुत प्यारा नाम है, जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ राजा होता है जो आपके बच्चों को राजा के समान जीवन देगा।

राहिल

यह भी एक सुंदर नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट साबित होगा। कि नाम का अर्थ मार्गदर्शन करने वाला होता है। राहगीर भी इसका एक अर्थ है।

आर्थुर

अगर कोई बिल्कुल हटकर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ महान शक्ति और चट्टान होता है।

बेटी के नाम

रायशा

यह एक खूबसूरत नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ राजकुमारी और फूल होता है।

मिराया

यह सुंदर नाम बेटी के लिए परफेक्ट साबित होगा। भगवान कृष्ण की भक्ति को यही कहा जाता है।

राध्या

यह सुंदर नाम है, जिस पर आप अपनी बेटी का नामकरण कर सकते हैं। जब भगवान श्री कृष्णा और राधा की पूजा की जाती है तो उसे राध्या कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews