लाडली गुड़िया के लिए अनोखे नाम, बहुत शानदार हैं इनके अर्थ

अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया है तो आप उसके लिए नाम की तलाश जरूर कर रहे होंगे। चलिए हम आपको कुछ प्यारे से नाम बताते हैं जो आप अपनी लाडली गुड़िया को दे सकते हैं।
Unique Baby Name

बच्चों के नाम रखना हर माता-पिता के लिए एक मुश्किल टास्क होता है। दरअसल, हर किसी की यह इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम बेस्ट होना चाहिए। यही वजह है कि जब नामकरण रखने की बारी आती है तो केवल माता-पिता नहीं बल्कि पूरा घर नाम ढूंढने में लग जाता है। अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया होगा तो आप भी उसके लिए नाम की तलाश जरूर कर रहे होंगे।

आजकल आधुनिक जमाने में हर किसी को नाम भी स्टाइलिश ही पसंद आते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर आए नन्हे मेहमान का नाम स्टाइलिश हो तो वैसे तो आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन इन नाम का चुनाव करते समय इनके अर्थ पर ध्यान जरूर दें। दरअसल, अगर बच्चे के नाम का अर्थ अच्छा रहता है तो उसके जीवन पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में सही नाम सोचा बहुत जरूरी।

बच्चों के यूनिक नाम (Unique Baby Name)

अगर आप हाल ही में माता-पिता, मामा, मौसी, बुआ या चाचा बने हैं, तो नन्हे मेहमान के लिए कोई ना कोई नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। हम आपके लिए कुछ प्यारे से यूनिक नामों के लिस्ट लेकर आए हैं, जिन पर आप नामकरण कर सकते हैं। चलिए यह नाम और इनके अर्थ जान लेते हैं।

वायरा

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने नन्हे मेहमान के लिए चुन सकते हैं। बहादुर, साहसी और शक्ति से भरपूर व्यक्ति यही कहलाता है।

तृषा

यह खूबसूरत सा नाम लाडली बेटी के लिए प्यार रहेगा। इच्छा और चाहत इस नाम के दो प्यार अर्थ हैं जो आप बेटी को दे सकते हैं।

याश्वी

आप में से बहुत से लोगों ने यह नाम पहली बार सुना होगा। जिससे हर जगह से सफलता मिलती है और जो हमेशा ऊंचाई पर रहता है उसे यही कहा जाता है।

ओव्या

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो लाडली बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा। सभी तरह की कला में निपुण और रचनात्मक व्यक्ति यही कहलाता है।

सैरा

यह एक सुंदर नाम है जो आप अपनी प्यारी गुड़िया को दे सकते हैं। जीवन का आनंद सफर की तरह लेने वाले को यही कहते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews