बेटे और बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम, यहां देखें शानदार नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

baby names

Baby Names: बच्चों का जीवन में आगमन हर परिवार में खुशियों की सौगात लेकर आता है। नन्हे कदमों की आहट जब घर में सुनाई देती है तो हर किसी का मन खुशी से भर उठता है। हर कोई अपने घर में आए नन्हे मेहमान का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ करता है। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए कोई प्यारा सा नाम जरूर तलाश रहे होंगे। चलिए आज हम आपको दिसंबर के महीने में जन्में बच्चों के कुछ प्यारे नाम बताते हैं जिस पर आप अपने बेटे या बेटी का नामकरण कर सकते हैं।

एकांश

यह एक सुंदर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ एक, पूरा और पूर्ण होता है।

रिधान

यह एक बहुत ही यूनिक नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ खोजकर्ता होता है जो आपके बच्चे को एक अच्छा व्यक्तित्व देगा।

इतिश्री

ये एक एक सुंदर नाम है जिस पर आप अपनी बच्ची का नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ एक नई शुरुआत होता है।

धृति

बेटी के लिए यह नाम बहुत ही यूनिक और परफेक्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ धैर्य और धीरज रखने वाला होता है।

आरव

यह एक सुंदर नाम है जो आप बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ ज्ञान का राजा होता है। यह भगवान शिव का दूसरा नाम है।

आध्या

ये एक छोटा सा लेकिन खूबसूरत नाम है, जो आप अपने बच्चे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ देवी दुर्गा और अप्रतिम होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News  नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews