चुटकीभर हल्दी से गुरुवार को करें ये उपाय, सफलता चूमेगी कदम

क्या आप अपनी जिंदगी में सुख-समृद्धि और सफलता लाना चाहते हैं? तो गुरुवार का दिन आपके लिए बेहद खास हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है.
Guruwar Upay

हिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरू बृहस्पति की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो जाती है. साथ ही साथ सुख समृद्धि का आगमन होता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मज़बूत होता है. जिससे शिक्षा, करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है. वही अगर कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमज़ोर है, तो ऐसे में व्यक्ति को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

गुरुवार के उपाय (Guruwar Upay)

इसलिए विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के अलावा आप गुरुवार के दिन हल्दी से जुड़े कुछ विशेष उपाय भी अपना सकते हैं. चलिए जानते हैं आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं.

करें इन चीजों का दान

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ व्रत रखना भी बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं. पूजा के बाद चने की दाल यह हल्दी का दान करना विशेष फलदायी माना जाता है.

सुखी दाम्पंत्य जीवन के लिए

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की तस्वीर या फिर मूर्ति के पास चुटकीभर हल्दी अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. इसे सरल उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली आती है. पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है.

अगर आप नियमित तौर पर हर गुरुवार को ये उपाय करते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

सफलता पाने के लिए

कई बार जब कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है तो उसके पीछे ज्योतिषीय कारण हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में गुरुवार के दिन एक विशेष उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है.

हल्दी की गाँठ से एक माला बनाएँ और उसे भगवान गणेश को अर्पित करें. इस उपाय से न केवल कार्य में आ रही बाधाएँ दूर होंगी बल्कि सफलता के मार्ग भी प्रशस्त होंगे.

अटका हुआ धन पाने के लिए

अगर आपका धन काफ़ी समय से कहीं अटका हुआ है तो गुरुवार के दिन यह सरल उपाय अपनाकर आप अपने अटके हुए धन को पा सकते हैं. थोड़े से चावल नहीं और उन्हें हल्दी के साथ अच्छी तरह से मिला लें.

इसके बाद एक लाल रंग का कपड़ा लें और उसमें इन रंगे हुए चावलों को बाँध कर एक छोटी पोटली बना लें. इस पोटली को अपनी तिजोरी या पर्स में रखें. ऐसा करने से रुका हुआ धन वापस आने की संभावना बढ़ती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews