Vastu Tips : घर में रखा गुड़ का एक टुकड़ा बदल देगा आपकी किस्मत, ऐसे करें ये चमत्कारी उपाय

Vastu tips jaggery

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। हमारे घर में रखीं कई ऐसी चीजें होती हैं जो निगेटिविटी को दूर करने के साथ साथ घर में पॉजीटिव एनर्जी को लाती हैं. ये घर में रखी कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो समस्याओं को तो दूर करती ही हैं जीवन में समृद्धि भी लेकर आती हैं. घर में रखा गुड़ भी ऐसी ही चीजों में से एक है. जो तकरीबन हर भारतीय किचन में मिल जाएगा. गुड़ में औषधीय गुण भी भरपूर होते हैं.

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) और ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक गुड़ के कुछ टोटकों से घर की कई समस्याओं का समाधान पाया जा सकता है. साथ ही घर धनधान्य से भरपूर रह सकता है.

jaggery

धन के लिए उपाय

यदि आप लंबे वक्त से पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो गुड़ को लाल कपड़े में बांध दें. इस लाल कपड़े में बंधे गुड़ के टुकड़े को एक सिक्के के साथ मां लक्ष्मी के पास रख दें. माना जाता है कि पांच दिन तक पोटली ऐसे ही रखी रहने से धन की समस्या दूर होती है.

Must Read : नहीं रहे ‘कोई मिल गया’ के जाने माने एक्टर Mithilesh Chaturvedi, इस बीमारी से थे पीड़ित

कर्ज मुक्ति के लिए

आप कर्ज नहीं चुका पा रहे तो हल्दी की गांठ और गुड़ आपकी समस्या दूर करेंगे. आप बस इतना कीजिए कि गुरूवार को पीले कपड़े में हल्दी की सात गांठ और गुड़ का टुकड़ा बांधकर तिजोरी में रख दें. 21 दिन बात इस पानी में सिरा दें. आपको कर्ज से जल्दी छुटकारा मिलेगा.

नौकरी के लिए

हर गुरूवार को बिना भूले गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं. किसी नए काम की शुरूआत या ज़ॉब इंटरव्यू के लिए निकल रहे हों तब भी गाय को गुड़ रोटी खिलाना न भूलें. ऐसा करने से मां संतोषी प्रसन्न होती हैं. और नौकरी की राह आसान होती है.

विवाह के लिए

विवाह में बाधा आ रही हो तो गुड़ को आटे की लोई में रखें. साथ में चुटकी भर हल्दी भी डालें. इसकी लोई बांधकर घी लगाएं और गाय को खिला दें. आपके विवाह के योग बनने लगेंगे.

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews