Hindi News

वास्तु दोष को ठीक करने के लिए नहीं करना होगा कोई भी खर्च, साल 2025 में घर में करें ये छोटे-छोटे सुधार

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Vastu Tips: क्या आप भी नए साल 2025 में अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते हैं, लेकिन आप कोई खर्चा नहीं करना चाहते हैं? तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र के कुछ सरल और प्रभावी उपाय हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी खर्च के घर को सकारात्मक बना सकते हैं।
वास्तु दोष को ठीक करने के लिए नहीं करना होगा कोई भी खर्च, साल 2025 में घर में करें ये छोटे-छोटे सुधार

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र दोनों का विशेष महत्व है, जैसे-जैसे जमाना बदल रहा है नई-नई जनरेशन आ रही है वैसे-वैसे लोग वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के नियमों का पालन करना जरूरी नहीं समझते हैं। अक्सर लोग सिर्फ घर के निर्माण या फिर किसी भी इमारत के निर्माण के दौरान ही वास्तु शास्त्र की सलाह लेना जरूरी समझते हैं, इसके बाद वे घर में अपने हिसाब से सब कुछ करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार घर में तनाव का माहौल रहना, करियर में तरक्की नहीं मिल पाना, मेहनत करने के बाद भी ज्यादा पैसा नहीं कमा पाना, यह सब समस्याएं क्यों होती हैं, दरअसल इन समस्याओं के पीछे कहीं ना कहीं वास्तु दोष कारण हो सकता है।

साल 2025 में घर में करें ये छोटे-छोटे सुधार (Vastu Tips)

सबसे पहले यह बात समझने की जरूरत है, कि वास्तु शास्त्र का महत्व सिर्फ घर के निर्माण तक सीमित नहीं है। बल्कि घर में हर छोटी से छोटी वस्तु को किस दिशा में रखा गया है, घर के हर कोने से लेकर घर के मुख्य द्वार तक वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं, यह नियम इतने मुश्किल नहीं है, इन नियमों का पालन आसानी से हर कोई कर सकता है, वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।

स्वास्तिक बनाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और चारों ओर से आ रही नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। इसे सरल उपाय को करने से घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

रसोई घर में करें ये काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर को घर का बहुत ही मुख्य और पवित्र स्थान माना जाता है। रसोई घर को आग्रेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना सबसे उचित माना गया है।

अगर आपका रसोईघर इस दिशा में नहीं है और गलत स्थान पर है, तो इसे सुधारने के लिए आप आग्रेय कोण में एक बल्ब लगा सकते हैं और रोज उस बल्ब को जलाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं।

मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल टांगना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की नाल टांगना भी बहुत शुभ माना जाता है। काले घोड़े की नाल को मुख्य द्वार पर लगाने से सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

इस बात का ध्यान रखें की घोड़े की नाल अंग्रेजी अक्षर के U अक्षर जैसी होनी चाहिए। ऐसा करने से घर में समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !