Hindi News

इस दिशा में जलाया गया दिया बन सकता है दुर्भाग्य का कारण, रखें ध्यान

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Last Updated:
Vastu Tips: घर में दिया जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन एक दिशा ऐसी भी होती है जहां दिया जलाना शुभ नहीं माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि वह दिशा कौन सी है, अगर नहीं तो चलिए जान लेते हैं।
इस दिशा में जलाया गया दिया बन सकता है दुर्भाग्य का कारण, रखें ध्यान

Vastu Tips: दिया जलाना एक ऐसी क्रिया होती है, जिसे हमेशा ही शुभ माना जाता है, घर में दिया जलाना सकारात्मक ऊर्जा को अपनी और आकर्षित करता है। वास्तु शास्त्र में हर छोटी-छोटी चीजों को लेकर कुछ ना कुछ नियम बताए गए हैं।

इसी तरह वास्तु शास्त्र में दिया जलाने को लेकर भी कई प्रकार की बातें बताई गई है, कुछ नियम ऐसे भी बताए गए हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार एक दिशा ऐसी होती है जहां भूलकर भी दिया नहीं जलाना चाहिए। चलिए फिर जानते हैं कि आखिर वह दिशा कौन सी है और वहां दिया क्यों नहीं जलाना चाहिए।

किस दिशा में नहीं चलना चाहिए दिया (Vastu Tips)

दक्षिण दिशा में दिया जलाना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है, अगर हम इस दिशा में दिया जलाते हैं, तो इसका मतलब है कि हम नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

इस दिशा में दिया जलाने से घर में दरिद्रता और अशांति फैल सकती है। यह घर-परिवार के बीच कलेश भी पैदा कर सकता है। इसलिए जब कभी भी घर में दिया जलाने की बात आए, तो इस दिशा को छोड़कर बाकी सारी दिशा में दिया जलाना अच्छा माना जाता है। आप उत्तरी, पूर्वी या उत्तर-पूर्व दिशा में दिया जला सकते हैं, इन दिशाओं को सर्वोत्तम माना जाता है।

दक्षिण दिशा में दिया ना जलाने के कारण

जैसा कि हमने जाना, कि दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। अगर हम इस दिशा में दिया जलाते हैं, तो इसका मतलब है कि हम खुद के लिए किसी बड़े संकट को आमंत्रित कर रहे हैं।

इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि दक्षिण दिशा में दिया जलाने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, व्यक्ति को आर्थिक संकट झेलने पड़ सकते हैं।

धन पाने के लिए इस दिशा में जलाएं दिया

धन को अपनी और आकर्षित करने के लिए और धन के देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए आप उत्तर दिशा में दिया जला सकते हैं, इस दिशा में दिया जलाने से माता लक्ष्मी और कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews