पति-पत्नी के झगड़े होंगे खत्म, बस अपनाएं ये 3 असरदार वास्तु टिप्स

अगर आपके घर में रोजाना पति-पत्नी के बीच बहस या झगड़े हो रहे हैं, तो इसका असर आपके रिश्ते पर गहरा पड़ सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जो दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
Relationship

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का विशेष महत्व है, वास्तु शास्त्र में रोज़ाना की ज़िंदगी से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, पहले के ज़माने में लोग वास्तु शास्त्र को बहुत मानते थे, और यही कारण था कि वे ज़्यादा ख़ुशहाल रहा करते थे. अब जैसे-जैसे जनरेशन बदल रही है वैसे-वैसे लोग न सिर्फ़ ज्योतिष शास्त्र बल्कि वास्तु शास्त्र से दूरी बनाने लगे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीवन में होने वाली तमाम परेशानियाँ जैसे बार बार असफल होना, परीक्षा में कम नंबर आना, घर परिवार में लड़ाई झगड़े होना, बार बार तबियत ख़राब होना, ये सब कुछ वास्तुदोष के संकेत हो सकते हैं.

ज़्यादातर परेशानी दाम्पत्य जीवन जीने वाले लोगों को उठानी पड़ती है, कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनका वैवाहिक जीवन बिलकुल भी ख़ुशहाल नहीं है, बिना बात की लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, शादी के बाद रिश्तों को लंबा चलाना बहुत मुश्किल होता है, कई बार शादी के बाद देखा जाता है कि पति-पत्नी के बीच तालमेल नहीं बैठ पाता है, और इसी कारण कुछ ही दिनों में तलाक़ जैसी नौबत आ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे भी वास्तुदोष कारण हो सकता है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रही है जिनकी मदद से आप अपने वैवाहिक जीवन को ख़ुशहाल बना सकते हैं तो चलिए बिना देखते हुए जान लेते हैं.

सेंधा नमक का इस्तेमाल

क्या आपने सेंधा नमक का नाम सुना, जी हाँ वही नमक जिसे व्रत में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नमक का इस्तेमाल न सिर्फ़ खाने के लिए किया जा सकता है बल्कि पति पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को ख़त्म करने के लिए भी सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कि इस नमक का इस्तेमाल किस तरह करना है, आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए सेंधा नमक की छोटी-छोटी पोटली बनाकर घर के सभी कोनों में रख देना है, ऐसा करने से पति-पत्नी के जीवन में मधुरता आएगी, साथ ही साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहेगी.

भगवान की मूर्ति स्थापित करें

घर में हो रही लड़ाई-झगड़े और कलेश को दूर करने के लिए एक घर में भगवान को स्थापित करना बहुत ज़रूरी होता है. आप अपने घर में किसी भी देवी देवता की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं, रोज़ाना नियम से नहाने के बाद भगवान की पूजा करें, साथ ही साथ संध्या के समय भी आरती ज़रूर करें. लेकिन इस बात का ध्यान रखने की भगवान की मूर्ति हमेशा घर के मुख की तरफ़ होनी चाहिए, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

मुख्य द्वार हमेशा साफ़ करें

इसके अलावा इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ़ रखना चाहिए, किसी भी प्रकार की कोई गंदगी घर के मुख्य द्वार पर नहीं होनी चाहिए. जब घर का मुख्य द्वार साफ़ रहता है तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, साथ ही साथ माँ लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है. इसका यह मतलब नहीं है कि घर का सिर्फ़ मुख्य द्वार ही साफ़ रखना है बल्कि घर को साफ़ नहीं रखना है, मुख्य द्वार के अलावा आपको घर को साफ़ रखने की भी आवश्यकता है विशेषकर ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा को हमेशा साफ़ रखना चाहिए यह दिशा देवी देवताओं की दिशा मानी जाती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews