घर में प्यार और अपनापन क्यों कम हो रहा है? वजह हो सकती है फैमिली फोटो की गलत दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवारों पर फैमिली फोटो लगाने की सही दिशा रिश्तों में प्यार और सामंजस्य बढ़ाती है। गलत दिशा में फोटो लगाने से परिवार में तनाव और मतभेद पैदा हो सकते हैं। जानें, किस दिशा में फैमिली फोटो लगाने से रिश्ते मजबूत होते हैं।
Vastu Tips

क्या आपने कभी सोचा है कि घर की दीवार पर लगी आपकी फैमिली फोटो भी आपके रिश्तों पर असर डाल सकती है? जी हां, वास्तु शास्त्र में हर छोटी चीज़ का महत्व बताया गया है। घर में फोटो या तस्वीरें कहां लगानी चाहिए और किस दिशा में लगानी चाहिए, इसका सीधा असर आपके परिवार की खुशियों और शांति पर पड़ता है।

अक्सर लोग खूबसूरत फ्रेम में फैमिली फोटो सजाकर घर की किसी भी दीवार पर लगा देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, अगर फोटो गलत दिशा में लगाई गई हो तो घर में आपसी तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं। वहीं, सही दिशा में फोटो लगाने से रिश्तों में प्यार, सम्मान और एकजुटता बढ़ती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के हिसाब से फैमिली फोटो लगाने की सही दिशा और उससे मिलने वाले फायदे।

घर में फैमिली फोटो लगाने के सही वास्तु नियम

1. पूर्व दिशा और उत्तर दिशा को माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार फैमिली फोटो हमेशा घर की पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए। इन दिशाओं को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। जब फोटो इन दिशाओं में लगती है, तो परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य और आपसी प्यार बढ़ता है। खासतौर पर लिविंग रूम या ड्रॉइंग रूम की पूर्व दिशा की दीवार पर फोटो लगाने से घर का माहौल खुशनुमा रहता है।

2. दक्षिण दिशा में फोटो लगाने से बचें

कई लोग घर की सजावट के लिए दक्षिण दिशा की दीवार का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा फैमिली फोटो के लिए ठीक नहीं मानी जाती। दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है और यहां फोटो लगाने से रिश्तों में दूरियां और तनाव आ सकता है। अगर पहले से फोटो इस दिशा में लगी है, तो उसे बदलना बेहतर रहेगा।

3. बेडरूम और मंदिर में फैमिली फोटो लगाने से बचें

फैमिली फोटो लगाने की सही जगह सिर्फ ड्रॉइंग रूम, डाइनिंग एरिया या लिविंग एरिया ही है। बेडरूम में फैमिली फोटो लगाने से आपसी रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं, घर के मंदिर में फैमिली फोटो लगाने से धार्मिक ऊर्जा प्रभावित होती है, इसलिए इससे परहेज करना चाहिए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews