अमीर बनने के लिए पूजा घर में रखें ये एक खास चीज, मां लक्ष्मी की बनेगी कृपा

क्या आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा समृद्धि और खुशहाली बनी रहे? क्या आप चाहते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर पर हमेशा बना रहे? तो फिर इस लेख को ध्यान से पढ़ें।
Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पूजा घर में माँ लक्ष्मी से जुड़ी एक विशेष चीज़ रखना बहुत शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और ख़ुशहाली आ सकती है.

शास्त्रों के अनुसार अगर आप घर के मंदिर में लक्ष्मी जी की छोटी सी मूर्ति है या फिर तस्वीर रखते हैं तो यह आपके जीवन में समृद्धि और ख़ुशहाली लेकर आता है. ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्या दूर होती है. इसके अलावा और भी एक चीज़ ऐसी है जो पूजा घर में रखनी चाहिए, आज हम इस आर्टिकल में उस एक चीज़ के बारे में ही विस्तार से जानेंगे.

चाँदी का सिक्का (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में चाँदी का सिक्का रखना बहुत शुभ माना जाता है. चाँदी के सिक्के को माँ लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि चाँदी का सिक्का घर में रखने से माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है. लेकिन इसका रखने का तरीक़ा भी जान लें.

इस तरह रखना शुभ माना जाता है

अगर आप तीन चाँदी के सिक्कों को रिबन में बाँधकर घर के मंदिर में लटकाते हैं तो यह भी शुभ प्रभाव डालता है. ऐसा करने से घर में पैसों की कमी दूर होती है और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है. इस उपाय को अपनाने से न केवल धन की प्राप्ति होती है बल्कि घर में सुख समृद्धि भी बनी रहती है.

किस दिशा में रखना चाहिए चाँदी का सिक्का

अब सवाल यह उठता है कि पूजा घर में चाँदी का सिक्का आख़िर कहाँ रखें, वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजा घर में चाँदी का सिक्का रखने से पहले उसकी दिशा का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है. शास्त्रों की मानें तो चाँदी का सिक्का पूजा मंदिर के पूर्वोत्तर कोण में रखना सबसे ज़्यादा शुभ माना जाएगा. यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी हुई दिशा है, इसलिए इस दिशा में चाँदी का सिक्का रखना माँ लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करता है और घर में सुख शांति लाता है.

किस दिशा में होना चाहिए सिक्के का मुँह

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में रखे चाँदी के सिक्के का मुँह हमेशा ऊपर की ओर होना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि जब सिक्के का मुँह ऊपर होता है तो यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है. इसके अलावा इस स्थिति में सिक्का सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है.

किस दिन रखें चाँदी का सिक्का

अगर आपके घर में चाँदी का सिक्का नहीं है और अब आप चाँदी का सिक्का ख़रीदना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कौन सा दिन चाँदी का सिक्का ख़रीदने के लिए शुभ माना जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के पूजा मंदिर में चाँदी का सिक्का रखने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है. शुक्रवार को ख़रीदने का विशेष महत्व है क्योंकि यह दिन माँ लक्ष्मी का दिन माना जाता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews