गलत जगह रखी हुई चाबियां बंद कर सकती हैं तरक्की का ताला, जानें सही वास्तु नियम

Vastu Tips: क्या आपको पता है कि घर में चाबियां रखने की जगह भी आपकी तरक्की और खुशहाली को प्रभावित कर सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाबियों को सही जगह पर न रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और सफलता में रुकावटें आ सकती हैं।
Vastu Tips

हिन्दू धर्म में ना सिर्फ़ ज्योतिष शास्त्र का महत्व है बल्कि वास्तु शास्त्र का भी उतना ही महत्व है, कई लोगों को लगता है कि वास्तु शास्त्र का महत्व से घर के निर्माण के दौरान ही रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है वास्तु शास्त्र में घर में रखी गई हर एक छोटी से बड़ी चीज़ों के लिए नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से हम हमारे जीवन को ख़ुशहाल बना सकते हैं और कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं।

हर घर में चाबी का इस्तेमाल किया जाता है, घर, अलमारी, वाहन और तिजोरी की सुरक्षा के लिए चाबी का होना बेहद ज़रूरी है। इसी के चलते लगभग हर व्यक्ति के पास चाबी होती है, जाने अनजाने में हम बिना सोचे समझे चाबियों को घर में कहीं भी रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि यह छोटी सी आदत हमें भारी मुसीबत में डाल सकती है, वास्तु शास्त्र में चाबियों को लेकर कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों को जानना हर व्यक्ति के लिए बेहद ज़रूरी है, तो चलिए बिना देर करते हुए जान लेते है कि घर में चाबी कहाँ कहाँ नहीं रखनी चाहिए।

घर में इन जगहों पर न रखें चाबी (Vastu Tips)

ड्राइंग रुम

वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्राइंग रुम में चाबियों को रखना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ड्रॉइंग रूम में आने जाने वाले लोगों की नज़रें चाबियों पर चली जाती है, जिससे नज़र दोष का ख़तरा बढ़ सकता है। इसके अलावा घरों में कई प्रकार के लोगों का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में चाबियों को ड्राइंग रूम में रखना घर की सुरक्षा के लिए ख़तरा साबित हो सकता है।

किचन

वास्तु शास्त्र के अनुसार चाबियों को कभी भी किचन में नहीं रखना चाहिए, किचन को घर का पवित्र स्थान माना जाता है। यहाँ घर परिवार का भोजन बनता है, देवी अन्नपूर्णा का वास होता है, ऐसे में चाबियों को यहाँ रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इतना ही नहीं यह घर परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर डाल सकती है।

पूजा घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में कभी भी चाबियों को नहीं रखना चाहिए, अक्सर लोग चाबियों को अपने साथ बाहर लेकर जाते हैं और घर के अंदर ले आते हैं, ऐसे में चाबियों में बाहर तमाम नकारात्मक ऊर्जा समाई हुई होती है, ऐसे में विजय स्थल पर चाबी को रखने से सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मक उर्जा में बदल सकती है, और घर की सुख शांति में भी बाधाएँ उत्पन्न कर सकती है।

कहाँ रखनी चाहिए चाबियाँ

वास्तुशास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में चाबियों का स्थान अलग बनाकर रखना चाहिए। जिससे कि आने जाने वाले लोगों की नज़रे भी चाबी पर न पड़े, साथ ही साथ किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर को प्रभावित न कर सके, अगर दिशा की बात की जाए, तो चाबी रखने के लिए पश्चिम दिशा को सबसे उत्तम दिशा माना जाता है। इस दिशा में चाबी रखने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। चाबी रखने के लिए लकड़ी का स्टैंड शुभ माना जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews