Vastu Tips: आज ही करें धनिया के ये अचूक टोटके, मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात

Vastu Tips

Vastu Tips of Dhaniya: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई चीजों का उल्लेख है जिन्हें करने की वजह से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। आप भी अगर धन संबंधी या आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो ऐसे कुछ अचूक टोटके मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से समस्याओं का तुरंत हल मिल सकता है। इन्हीं में से एक टोटका है धनिया का, ये सुनकर कोई भी हैरान होगा क्योंकि आमतौर पर इसका इस्तेमाल मसाले में किया जाता है। लेकिन धनिया से जुड़े कुछ ऐसे उपाय हैं जो आपकी सारी समस्याओं को खत्म कर मालामाल बना सकते हैं।

Vastu Tips

करें धनिया के टोटके

  • धन संबंधी समस्याओं से हर दूसरा व्यक्ति आज के समय में परेशान है। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो शुक्ल पक्ष में एक मिट्टी के घड़े में सूखा धनिया रखें और इसमें कुछ सिक्के डाल दें। अब इस घड़े को उत्तर दिशा की ओर स्थापित कर दें। इस घड़े में से धनिया निकलने लगे तो सिक्कों को अपने पैसों के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में धन की बरसात होने लगेगी।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत करने और मालामाल होने के लिए भी धनिया के टोटके बहुत ही अचूक हैं। इसके लिए आपको बस बुधवार के दिन गाय को हरा धनिया खिलाना है। ऐसा करते ही कुछ दिनों में आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं आएगी।
  • अगर आपके घर में तनाव की स्थिति बनी रहती है तो पूर्व दिशा की ओर सफेद कपड़े में धनिया बांधकर रख दें। इससे परिवार में शांति बनी रहेगी।
  • यदि बार-बार आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है और आप इन से छुटकारा चाहते हैं तो मंगलवार के दिन लाल कपड़े में सूखा धनिया बांधकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें। इसके साथ आपको हनुमान चालीसा का पाठ भी करना होगा। हनुमान जी की कृपा से और टोटके के असर से मुसीबतें जल्द ही खत्म हो जाएगी।
  • कई बार लोग अपना पैसा होने के बावजूद भी उसे पाने के लिए परेशान होते रहते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लिख दें जिससे बार-बार मांगने के बावजूद भी आपको पैसा नहीं मिल पा रहा है। इस कागज पर सूखा धनिया रखें और बांधकर बहती नदी में प्रवाहित कर दें। इस टोटके की वजह से जल्द ही आपको अपना अटका हुआ धन मिल जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के आधार पर बताई गई हैं। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews