बंद किस्मत के ताले खोल देंगे उत्तर दिशा से जुड़े ये उपाय, चारों ओर से आएगी समृद्धि

Vastu Tips

Vastu Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति करना चाहता है और इसके लिए वह काफी मेहनत भी करता है। कई बार मेहनत के अनुकूल परिणाम व्यक्ति को नहीं मिल पाते हैं क्योंकि भाग्य उनका साथ नहीं देता। जब भी ऐसा होता है तो हम ज्योतिष उपाय को अपनाते हैं ताकि हमारा भाग्य चमक उठे। वास्तु में भी ऐसे कई उपायों का वर्णन किया गया है जिन्हें अगर नियमों के साथ किया जाए तो यह व्यक्ति का जीवन बदल कर रख देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाने के बाद आपका भाग्य चमक उठेगा और जीवन में धन की कभी भी कमी नहीं होगी।

हम में से अधिकतर लोग इस बात का सामना करते हैं कि घर में वह कमाने वाले हैं, लेकिन उनकी कमाई का एक भी रुपया उनके पास नहीं बचता। अगर आप भी इस तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपको कुछ आसान वास्तु के उपाय अपनाना चाहिए जो बहुत ही फायदेमंद हैं।

उत्तर दिशा के उपाय

मां लक्ष्मी के उपाय

  • अगर आपकी आर्थिक स्थिति डगमग चल रही है और आप धन संबंधी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आपके घर की उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी और कुबेर देवता की तस्वीर लगा देनी चाहिए।
  • उत्तर दिशा में अगर व्यक्ति मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाता है तो उसकी सारी आर्थिक परेशानियां तुरंत ही दूर होने लगती है।
  • मान्यताओं के मुताबिक जिस घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा होती है, उस घर में स्वयं मां लक्ष्मी का वास होता है।
  • माता लक्ष्मी धन, ऐश्वर्य और सुख समृद्धि की देवी हैं और अगर वह किसी पर प्रसन्न हो जाती हैं तो व्यक्ति के जीवन के सारे दुख हर लेती हैं। माता की कृपा से उसके घर में खुशियों का आगमन होता।

कुबेर देवता के उपाय

  • उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति रखना भी काफी शुभ माना गया है। अगर आपके पास मूर्ति ना हो तो आप उनकी तस्वीर भी लगा सकते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर व्यक्ति कर्ज से घिरा हुआ है और उसे आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है तो भगवान कुबेर की पूजन से सारी परेशानियों का नाश हो जाएगा।
  • कुबेर धन के देवता है और अगर उनका सच्चे मन से स्मरण किया जाता है तो वह व्यक्ति की सारी बाधाओं को हर लेते हैं और उसे सुख समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews