उत्तर दिशा में लगाएं ये पौधा, तिजोरी रहेगी हमेशा भरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कुछ खास पौधे रखने से घर में समृद्धि और धन की कभी कमी नहीं होती. अगर आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहे और पैसों की कोई कमी न हो, तो एक चमत्कारी पौधा आपकी मदद कर सकता है.
Vastu Tips

हिन्दू धर्म में जिस तरह ज्योतिष शास्त्र का महत्व है उसी तरह वास्तु शास्त्र का भी विशेष महत्व है. वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करके व्यक्ति अपनी ज़िंदगी को ख़ुशहाल बना सकता है.

जाने-अनजाने में हम ऐसी कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिस वजह से वास्तु दोष लग जाता है, और व्यक्ति को जीवन में तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips)

अगर दिशा की बात की जाए तो वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा का विशेष महत्व है. इस दिशा को धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर देव की दिशा माना जाता है.

इस दिशा में एक पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है यह पौधा न सिर्फ़ सकारात्मक उर्जा का संचार करता है, बल्कि धन वृद्धि में भी मदद करता है.

मनी प्लांट का पौधा (Money Plant)

हम मनी प्लांट के पौधे की बात कर रहे हैं, घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है, वैसे तो भारत में अधिकांश लोगों के घरों में मनी प्लांट का पौधा पाया जाता है लेकिन अगर आपने अभी तक अपने घर में मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाया है तो आपको अवश्य लगाना चाहिए.

उत्तर दिशा को माना जाता है सबसे सही दिशा

अगर आप भी अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने का विचार कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट का पौधा उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए.

ऐसा माना जाता है कि इस प्लांट का पौधा लगाने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं आती है. साथ ही यह परिवार के सदस्यों की आमदनी को भी बढ़ाता है और घर में समृद्धि लाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है. जैसे मनी प्लांट की बेल को कभी भी ज़मीन पर टकराने ना दे. ऐसा माना जाता है कि यह अशुभ होता है और इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं.

अगर मनी प्लांट की बेल ज़मीन को छूती है, तो यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इसके अलावा मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए, अगर कुछ पत्तियाँ पीली पड़ गई है तो उसे हटा देना चाहिए.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews