Vastu Tips: वास्तु के ये अचूक उपाय दूर करेंगे पैसे की तंगी, होगी धन की वर्षा

Vastu Tips: कई बार व्यक्ति मेहनत और लगन से अच्छा-खासा पैसा कमाता है, फिर भी धन की समस्या बनी रहती है। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर और कार्यस्थल में कुछ सरल उपाय करके न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है, बल्कि धन लाभ और समृद्धि भी प्राप्त की जा सकती है।
money

Vastu Tips: कभी गौर किया है कि आप कितना भी कमा लेते हैं, पैसा टिकता ही नहीं है? यह समस्या हर किसी के साथ कभी न कभी होती है। मेहनत और लगन के बाद भी धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है. जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और कार्यस्थल में कुछ सरल उपायों से न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है बल्कि धन लाभ और समृद्धि भी प्राप्त की जा सकती है।

यह तो हम जानते हैं कि धन दौलत का वासु देवी लक्ष्मी मानी जाती हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनका ध्यान रखने से माता लक्ष्मी मेहरबान होती हैं और धन का आगमन होता रहता है? तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं धन लाभ के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ अचूक उपायों के बारे में। ये उपाय आसान हैं और इन्हें अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं और धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए

कर्ज से परेशान हैं? वास्तु शास्त्र की मदद से आप जल्द ही इससे मुक्ति पा सकते हैं। घर या दुकान की उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी रखकर और माता लक्ष्मी की पूजा करके आप धन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही सकारात्मक बने रहें और दान-पुण्य करें। ज्योतिषी से सलाह लें तो और भी बेहतर।

सकारात्मकता लाने के लिए

शुभता का प्रतीक माने जाने वाले दीपक जलाना सिर्फ पूजा तक ही सीमित नहीं है। वास्तु के अनुसार, शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। दरवाजे के दाहिनी ओर दीपक रखें, ताकि बाहर निकलते समय वो आपके दाएं हाथ की तरफ हो। ये आसान उपाय आपके घर में सकारात्मकता लाएगा।

धन के लिए

घर में धन की वर्षा चाहते हैं? तो ईशान कोण पर ध्यान दें। वास्तु के अनुसार, ये वो पवित्र स्थान है जहां देवी-देवताओं का वास होता है। यहां एक छोटा फव्वारा या एक्वेरियम रखें, मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं या श्रीयंत्र स्थापित करें। बस ध्यान रखें इस कोने को हमेशा साफ रखें और कबाड़ जमा न होने दें। इतने से आसान उपायों से आप ईशान कोण की शुभ ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews