Hindi News

दिसंबर 2025 में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, शुरू होगा खरमास, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Published:
दिसंबर में कई जरूरी व्रत और त्योहार कर रहे हैं। 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जाएगा। एकादशी और प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। आइए जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा और गुरु गोविंद जयंती समेत त्योहारों की तारीख क्या है?
दिसंबर 2025 में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, शुरू होगा खरमास, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कुछ दिनों में दिसंबर की शुरुआत होने जा रही है। क्रिसमस, मोक्षदा एकादशी, पौष अमावस्या समेत कई व्रत और त्योहार  अगले महीने (Vrat Tyohar List December 2025) पड़ने वाले हैं। इसके अलावा कई ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। महीने की शुरुआत ही मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के साथ होगी। मान्यताएं हैं कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यह दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित होता हो। पूजा-अर्चना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

दिसंबर महीने के दूसरे दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। तीन एकादशी व्रत रखे जाएंगे। सूची में सफला और बैकुंठ एकादशी शामिल हैं। इसके अलावा 4 दिसंबर को बुध, गुरु और मंगल अलग-अलग राशियों वक्री चाल चलेंगे। 7 दिसंबर को मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे। 20 दिसंबर को शुक्र और 29 दिसंबर को बुध का गोचर धनु राशि में होने जा रहा है।

गुरु गोविंद सिंह जयंती और क्रिसमस 

27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। इस दिन सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था, जो एक महान योद्धा होने के साथ-साथ एक कवि और अध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अन्याय के खिलाफ खालसा पंथ की स्थापना की थी।  25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। ईसाइयों के लिए इसका बेहद ही खास महत्व होता है। मान्यताएं हैं इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था।

खरमास के कारण शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक 

इस साल खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर से होने वाली है। इसका समापन 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के दिन होगा। हिंदू धर्म में खरमास का बेहद ही विशेष महत्व होता है। इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन और विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक होती है। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया जाता है।

कब कौन-सा व्रत और त्योहार?

  • 1 दिसंबर- गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी
  • 2 दिसंबर- प्रदोष व्रत
  • 4 दिसंबर- अन्नपूर्णा जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
  • 5 दिसंबर- पौष माह का आरंभ
  • 7 दिसंबर- अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
  • 11 दिसंबर- मासिक कृष्णाष्टमी
  • 15 दिसंबर- सफला एकादशी
  • 16 दिसंबर- धनु संक्रांति, खरमास की शुरुआत
  • 17 दिसंबर- प्रदोष व्रत
  • 19 दिसंबर- पौष अमावस्या
  • 24 दिसंबर- विनायक चतुर्थी
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस
  • 27 दिसंबर- गुरु गोविंद सिंह जयंती
  • 30 दिसंबर- पौष पुत्रदा एकादशी
  • 31 दिसंबर- बैकुंठ एकादशी

(अस्वीकरण: यह आलेख पंचांग समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)