जॉब-बिजनेस में तरक्की चाहिए? अपनाएं ये 5 आसान वास्तु टिप्स, बढ़ेगी इनकम और दूर होंगी अड़चनें

अगर नौकरी या बिजनेस में लगातार रुकावटें आ रही हैं, तरक्की नहीं मिल रही या मेहनत के बावजूद रिजल्ट कमजोर है, तो इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। इन 5 सरल और असरदार वास्तु उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ अड़चनों को दूर कर सकते हैं, बल्कि पैसों की आवक भी तेज़ कर सकते हैं।
Vastu Tips

हर इंसान चाहता है कि उसे अपने काम में सफलता मिले। इसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करता है, लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी जब काम नहीं बनता तो निराशा हाथ लगती है। ऐसे हालात में अक्सर लोग अपनी क़िस्मत या मेहनत को दोष देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है।

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार, अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा या कोई दिशा दोष होता है तो इसका असर आपके कामों तरक़्क़ी पर भी पड़ता है। कई बार दो आपकी मेहनत पर भारी पड़ जाते हैं और सफलता का रास्ता बार बार रुक जाता है। लेकिन कुछ आसान और सही उपाय अपनाकर इन बाधाओं को दूर किया जा सकता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में तरक़्क़ी के मौक़े बनने लगते हैं।

वास्तु टिप्स से जॉब में तरक्की कैसे पाएं?

अगर आप सरकारी या प्राइवेट जॉब में हैं और प्रमोशन नहीं मिल रहा, तो अपने काम की टेबल और चेयर की दिशा पर ध्यान दें। वास्तु के मुताबिक, वर्क डेस्क को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें और काम करते समय आपका चेहरा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और आत्मविश्वास बना रहता है।

साथ ही, अपनी टेबल पर गंदगी या फालतू चीज़ें इकट्ठा न करें। एक छोटा सा क्रिस्टल बॉल या हरे रंग का पौधा जैसे मनी प्लांट रखें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। ऑफिस में अगर संभव हो, तो अपनी कुर्सी के पीछे ठोस दीवार होनी चाहिए, जिससे आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे और बॉस के सामने बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे।

बिजनेस में ग्रोथ चाहिए?

अगर आपका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा या बार-बार घाटा हो रहा है, तो अपने दुकान या ऑफिस के प्रवेश द्वार को ठीक से देखें। वास्तु के अनुसार, मुख्य दरवाजा हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में खुलना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और कस्टमर भी ज्यादा आकर्षित होते हैं।

इसके अलावा, दुकान के कैश काउंटर या तिजोरी को दक्षिण दिशा में रखें और उसका मुंह उत्तर की ओर होना चाहिए। तिजोरी में लाल कपड़े में चांदी का सिक्का या लक्ष्मी जी की तस्वीर रखें, इससे धन की बरकत बनी रहती है। दुकान के उत्तर-पूर्व कोने में सफाई का विशेष ध्यान दें और वहां कभी भारी सामान न रखें। इससे व्यापार में स्थिरता आती है।

वास्तु से पैसे की तंगी दूर करने के लिए क्या करें?

पैसों की तंगी दूर करने के लिए घर के उत्तर दिशा को हमेशा साफ और हल्का रखें। यहां पानी से जुड़ी चीजें रखना शुभ होता है, जैसे एक छोटा सा फाउंटेन या एक्वेरियम। फाउंटेन का पानी लगातार बहते रहना चाहिए, यह धन के लगातार प्रवाह का प्रतीक माना जाता है।

सोते समय सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा की ओर रखने से मानसिक तनाव कम होता है और फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है, जो आर्थिक उन्नति में मदद करता है। साथ ही, रोज सुबह घर में शंख बजाना, कपूर जलाना और तुलसी के पास दीया लगाना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews