Astro Remedies: करना चाहते हैं दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, रोजाना करें इन 5 नियमों का पालन

Astro Tips

Astro Remedies: हर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक चाहता है। अगर किसी के जीवन में नकारात्मकता रहती है। तो वह तरह-तरह की परेशानियों का सामना करता है और उसका किसी भी चीज पर फोकस नहीं रहता। नकारात्मकता से व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता छाने लगती है। व्यक्ति को अपना जीवन कठिन लगने लगता है।

अगर आप भी अपने जीवन में नेगेटिविटी का सामना कर रहे हैं। जो काम करने जाते हैं वह सफल नहीं होता या कुछ भी अच्छा करने से पहले आपके मन में नकारात्मक विचार आते हैं। तो आप कुछ उपायों के जरिए अपनी सोच को सकारात्मक बना सकते हैं। चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

दीपक

जीवन में सकारात्मक लाने के लिए घर के प्रवेश द्वार पर रोजाना दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक आती है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति की धन संपत्ति में बरकत होती है।

तोरण

जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए घर के प्रवेश द्वार पर आम के पत्ते का तोरण बनाकर लगाना चाहिए। तोरण बनाते समय इस बात का ध्यान रखें की आम के पट्टे कटे फटे नहीं होने चाहिए।

साफ सफाई

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहे और माता लक्ष्मी का वास हो तो आपको साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। घर में कहीं पर भी फालतू सामान और कबाड़ा इकट्ठा न होने दे इसे माता लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं।

नमक का पोछा

घर से नकारात्मकता को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि पोछा लगाते समय उसमें नमक डाला जाए। नमक का पोछा लगाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

सूर्य को जल

अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक लाना चाहते हैं तो नियमित सूर्य देवता को जल चढ़ाना ना भूलें। सूर्य को जल चढ़ाने से व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews