करियर के हिसाब से धारण करें रत्न, खुलने लगेंगे तरक्की के दरवाजे

Ratna Shastra

Gem Astrology: हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। सभी करियर को लेकर सपने देखते हैं। किसी को डॉक्टर बना होता है तो कोई इंजीनियर बनना चाहता है। किसी को नेवी ऑफिसर बनाकर समुद्र की लहरों पर तैरना होता है, तो कोई पायलट बनकर हवा में प्लेन उड़ाना चाहता है। अपना करियर बनाने के लिए हर व्यक्ति मेहनत तो बहुत करता है लेकिन कई बार उसे उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता, जिससे वह परेशान रहता है। लेकिन ज्योतिष में इन सभी चीजों के लिए उपाय दिए गए हैं।

आप जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं अगर उसे हिसाब से आपने अपनी कुंडली में मौजूद ग्रहों को देखते हुए रत्न धारण कर लिया तो आपको जल्द से जल्द शुभ परिणाम मिलने लगेंगे। हर रत्न किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है जो आपका भविष्य तय करने वाला होता है। ऐसे में अगर ग्रह के अनुकूल रत्न धारण किया जाए तो यह लाभकारी माना जाता है। चलिए आज आपको बताते हैं कि करियर के हिसाब से किस व्यक्ति को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।

हीरा और ओपल 

अगर आप टेलीविजन, बॉलीवुड, थिएटर जैसे क्षेत्रों में अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर बनना चाहते हैं तो आपको हीरा या फिर ओपल रत्न धारण करना चाहिए यह दोनों एक ही तरह का प्रभाव डालते हैं।

गोमेद 

अगर आप राजनीति में जाना चाहते हैं या फिर वकालत करना चाहते हैं, तो आपको गोमेद धारण करना चाहिए। यह दोनों ही क्षेत्र नीति आधारित होते हैं इसलिए ऐसे जातकों के लिए यह रत्न लाभकारी है।

मूंगा

अगर आप भूमि संबंधित क्षेत्र में काम करना चाहते हैं या फिर रियल एस्टेट स्टेट और प्रॉपर्टी डीलर बनना चाहते हैं, तो मूंगा धारण करना आपके लिए शुभ रहेगा।

पन्ना

जो लोग बैंकिंग, इंजीनियरिंग, अकाउंटेंट, इनकम टैक्स, विज्ञान या डॉक्टरी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए पन्ना रत्न काफी लाभकारी है। इसे धारण करते ही इन क्षेत्रों में सफलता के रास्ते मिलने लगेंगे। जो लोग टीचर, प्रोफेसर और रिसर्च के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं उनके लिए भी पन्ना रत्न लाभकारी होता है।

माणिक

अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं या अपनी नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो आपको सूर्य का रत्न माणिक और बुध का रत्न पन्ना धारण करना चाहिए।

मूंगा

जो लोग बड़े खिलाड़ी बनना चाहते हैं या फिर पुलिस और सैन्य क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए मूंगा रत्न काफी लाभदायक माना जाता है। वही जो लोग सर्जन बनना चाहते हैं उनके लिए भी ये लाभकारी है।

नीलम

जो लोग छोटी मशीनों पर काम करते हैं या उनका पेट्रोल-डीजल, बिजली, कबाड़ तथा लोहे लक्कड़ से जुड़ा कोई व्यापार है, उनके लिए नीलम रत्न लाभकारी माना जाता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews