सर्दियों के मौसम में क्यों सूखने लगता है तुलसी का पौधा, जानें इसके कारण और उपाय

सर्दियों के मौसम में क्यों सूखने लगता है तुलसी का पौधा, जानें इसके कारण और उपाय

Tulsi Plant Care: हिंदू धर्म में हर घर में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है। कई लोग रोजाना तुलसी पर सुबह जल अर्पित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही साथ इसका महत्व आयुर्वेद में भी काफी बताया गया है। तुलसी के पत्तों के सेवन से सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारियों से शरीर का बचाव किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर तुलसी का पौधा सूखने लगता है। ठंडी-ठंडी हवाओं के चलते अक्सर यह समस्या सर्दियों में देखने को मिलती है। तुलसी के पौधे का सूखना नकारात्मक संकेत माना जाता है। सर्दियों के मौसम में तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए बताए गए इन उपायों को अपनाना अच्छा माना जाता है।

आखिर क्यों सर्दियों में सूख जाता है तुलसी का पौधा

तुलसी की पत्तियां बहुत नाजुक होती है। सर्दियों के मौसम में ठंड हवाओं के चलते पत्तियों पर बुरा असर पड़ता है। पत्तियां हवा को झेलने में असक्षम रहती है। जिस वजह से पौधा मुरझा जाता है। कई बार जब पौधे को लगाए हुए सालभर हो जाता है तब यह बूढ़ा हो जाता है और मुरझाने लगता है। अक्सर तुलसी के पौधे को गर्मी के समय लगाया जाता है ठंड का मौसम आते-आते लगभग पौधे को काफी समय हो जाता है। जिस वजह से भी पौधा मुरझाने लगता है।

सर्दियों में तुलसी के पौधे का कैसे ख्याल रखें

कठोर हवा से पौधे को बचाएं

अगर तुलसी का पौधा आपके घर के आंगन या बालकनी में लगा हुआ है, जहां पर कठोर हवा लगती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में खासतौर पर पौधे की जगह का विशेष ध्यान रखें। अगर पौधा गमले में लगाया है तो रात के समय उसे घर के अंदर रख लें। अगर जमीन पर लगाया गया है तो पौधे को उसी जगह लगाना चाहिए जहां पर पौधे को बराबर गर्मी और धूप भी मिलती रहे।

पौधे को धूप में रखें

सर्दियों के मौसम में तुलसी के पौधे को हेल्दी रखने के लिए धूप में रखना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम की मीठी-मीठी धूप में पौधा हरा भरा रहता है। अगर समय की बात की जाए तो कम से कम 7 से 8 घंटे पौधे को धूप में रखना चाहिए।

कम मात्रा में पानी डालें

सर्दियों के मौसम में पौधे की जड़ों में ठंडक बनी रहती है। जिस वजह से पौधे में कम पानी डालना चाहिए। सर्दियों के मौसम में ज्यादा पानी डालने से भी पौधा सूखने और मुरझाने लगता है।

नीम की पत्तियों का उपाय

तुलसी के पौधे को सूखने से बचने के लिए सुखी नीम की पत्तियों का पानी उबालें और ठंडा करने के बाद तुलसी के पौधे में डालें। ऐसा करने से तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है और हेल्दी बना रहता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews