रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए समेत 14 लोगों को जुआ खेलते किया गिरफ्तार

रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए समेत 14 लोगों को जुआ खेलते किया गिरफ्तार

Rewa News : मध्य प्रदेश पुलिस असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की टीम जगह-जगह अवैध कारोबार को रोकने के लिए छापेमारी भी कर रही है। इसी कड़ी में रीवा पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ फड़ पर छापेमारी कर मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जो कि वहां हार-जीत का दांव लगा रहे थे।

मुखबिर से मिली सूचना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया तालाब में बड़े स्तर पर जुए का खेल खेला जा रहा है। जिसके बाद एसपी नवनीत भसीन ने टीम गठित कर इलाके में दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे युवकों में हड़कंप मच गया। जहां से पुलिस ने 9,180 रुपए कैश समेत ताश के पत्ते जब्त किए हैं। साथ ही, आरोपियों पर आईपीसी की धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

आरोपियों से पुछताछ जारी

मामले में सिटी कोतवाली TI एपी सिंह ने बताया कि, जुआ खेलने की खबर मिलते ही टीम को एक्टिव कर दिया गया और बिना देरी किए हुए तत्काल अड्डे पर पहुंच गई, जहां से नगद समेत ताश के पत्तों के साथ दर्जन भर से ज्यादा आरोपियों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, सभी आरोपियों से पुछताछ जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews