’16 साल की लडकियां भी पी रहीं शराब’, भाजपा सांसद के बयान पर बवाल

’16 साल की लडकियां भी पी रहीं शराब’, भाजपा सांसद के बयान पर बवाल

रीवा| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चल रही राजनीतिक बयानबाजियों के बीच भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक विवादित बयान दे डाला| जिसको लेकर विरोध शुरू हो गया है| शनिवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में सांसद मिश्रा ने महिलाओ से शराब बिक्री करवाने के सरकार के फैसले के समर्थन में कहा कि जब महिलाएं और युवतियां नशा करती हैं तो फिर शराब बिक्री करने में हर्ज ही क्या है।

उन्होंने कहा कि रीवा मे महिलाएं शराब और नशे की आदी है, तथा गांवों मे 16 साल की लडकियां भी शराब पीती हैं। सांसद के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद विरोध शुरू हो गया| महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने रविवार को रीवा के कोठी कंपाउंड स्थित शिव मंदिर में थाली बजाकर सांसद के खिलाफ आक्रोश जताया।

सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने विरोध दर्ज कराया है। सांसद के बयान की निंदा की और कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। चौका- बेलन लेकर पहुंची महिलाओं ने शहर के कोठी शिवमंदिर के सामने थाली बजाकर सांसद के बयान की निंदा की और कहा कि ऐसे बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी महिलाओं एवं लड़कियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews