
Rewa News : रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन ने ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला। साथ ही, मर्ग कायम करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आइए जानें विस्तार से…
तेंदुआ गांव का मामला
दरअसल, मामला शाहपुर थाना अंतर्गत तेंदुआ गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे सुबह 9 बच्चे खेलते-खेलते तालाब की ओर पहुंच गए और दोनों नहाने लगे। इसी बीच छोटा भाई डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए बड़ा भाई बचाने दौड़ा। ऐसे में दोनों भाईयों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 10 और 12 साल बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने राजस्व विभाग की मदद से परिवार को 4-4 लाख रुपए आपता सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

