रीवा में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, इलाके में परसा मातम

रीवा में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, इलाके में परसा मातम

Rewa News : रीवा जिले में लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाते ही पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। हादसे के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। आइए विस्तार से जानें दोनों मामला…

पहला मामला

पहला मामला गुढ़ का है। जब इंडेन गैस एजेंसी के पास भैंस चरा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुढ़ थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि ट्रक गुढ़ से रीवा की तरफ आ रहा था तभी वो अनियंत्रित हो गया। मृतक की पहचान राममणि दुबे के रुप में की गई है। इस घटना के बाद से गांव वालों में आक्रोश का माहौल बन गया था। हालांकि, पुलिस की समझाइस के बाद मामले को शांत करवा दिया गया है।

दूसरा ममाला

वहीं, दूसरा ममाला गुढ़ थाना अंतर्गत चौड़ियार मोड़ के पास का है। जब एक बस ने बाइक को ठोकर मार दी। जिसमें सवार दो लोगों में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान संदीप के रुप में की गई है जबकि घायल का नाम शुभम है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews