रीवा के चिरहुला मंदिर में जलाए जाएंगे 21 हजार दीपक, प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे श्रद्धालु

रीवा के चिरहुला मंदिर में जलाए जाएंगे 21 हजार दीपक, प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे श्रद्धालु

Rewa Pran Pratishtha : अयोध्या में आज होने जा रहे नवनिर्मित राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश, दुनिया में हर्ष है। हर कोई इस पल को यादगार बनाने में लगा हुआ है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी मेहमान अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। गली-मोहल्ले को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। सभी भगवान श्री राम की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में रीवा में भी आज चिरहुलानाथ मंदिर में 21,000 दिए जलाए जाएंगे।

अखंड राम चरित मानस होगा जारी

21 हजार दियों के साथ मंदिर परिसर को सजाया गया है। पूरे दिन अखंड राम चरित मानस और कीर्तन जारी रहेगा, जिससे भक्तगण भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे। पूरा शहर जय श्री राम के जयकारों से गूज उठा है। मंदिर परिसर की दीवारों पर भी मन प्रभु श्री राम की अद्भुत प्रतिकृति बनाई गई है। बता दें कि जिले के पचमठा धाम मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं, बिहार नदी में पहली बार सरयू और गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

पचमठा और चिरहुलानाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। सुरक्षा के नजरिए से बम स्कॉट द्वारा जांच पड़ताल किया गया है। सुरक्षा बल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, रीवा के किला परिसर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सभी राम भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत होगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews