रीवा सड़क हादसे में 4 लोग हुए घायल, बाबा बैजनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु

Accident

Rewa Road Accident : रीवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ट्रक ने बोलेरो को कट मार दी। जिसके कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 7 लोग सवार थे। जिनमें से 4 घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलजा के लिए मऊगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने ट्रक किया जब्त

दरअसल, घटना मऊगंज थाना अंतर्गत पटेहरा गांव के समीप का है। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में सवार लोग बाबा बैजनाथ धाम दर्शन-पूजन करने गए थे। जिसके बाद वो बनारस-मिर्जापुर के रास्ते रीवा को लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews