
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां टमस नदी में नाव पलटने से 4 लोग डूब गए। जिनमें से 3 युवक तैरकर पानी से बाहर निकल आए जबकि एक अभी तक लापता है। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर व डीआरसी जवा, डीआरसी त्योंथर की टीम को बुलाया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फिलहाल, लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इधर, बाकि तीन युवकों से पुलिस पुछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चारों युवक नाव पर सवार होकर पार्टी कर रहे थे जबकि नाव पर केवल एक ही आदमी सवार हो सकता है। जिस कारण नाव उनकी क्षमता को सह ना सकी और पलट गई।
टीआई ने दी ये जानकारी
जवा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गीतांजलि सिंह ने बताया कि लापता नीरज गुप्ता को तैरना नहीं आता था। ऐसे में वह नाव पटलते समय डूब गया है। रीवा एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट से सर्चिंग कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिली है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

