Rewa News: रीवा के बीहर नदी में नहाते समय डूबा युवक, तलाश में जुटी SDRF की टीम

Rewa News: रीवा के बीहर नदी में नहाते समय डूबा युवक, तलाश में जुटी SDRF की टीम

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत कटकी घाट में नहाते समय एक युवक बीहर नदी में डूब गया। बता दें कि यहां नदी में नहाने के दौरान पांच युवकों में से एक युवक की मौत हो गई। बाकी चारों युवक डरकर वहां से भाग गए। जिसके बाद आसपास के इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भी युवक का पता नहीं लगाया जा सका।

तलाश में जुटी SDRF की टीम

वहीं, शुक्रवार की सुबह से ही होमगार्ड के गोताखोर व एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुट गई है। इसके लिए उन्होंने स्टीमर बोट मंगाई है। इसके साथ ही पुलिस ने बाकि लड़कों से पुछताछ कर रही है। मामले में बैकुंठपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 1 बजे मनीष द्विवेदी पुत्र उमेश द्विवेदी 30 वर्ष निवासी सथनी थाना सगरा अपने पांच दोस्तों के साथ पार्टी करने बीहर नदी के कटकी घाट पहुंचा। वहां सभी ने एक घंटे तक जश्न मनाया। जिसके बाद मनीष द्विवेदी बीहर नदी में जाकर तैरने लगा।

घाट के बाहर मिले कपड़े व जूते

इस दौरान वो नदी की गहराई में चला गया और डूबने लगा। वहीं, पुलिस व राहत बचाव की टीम को छानबीन के दौरान घाट के बाहर कपड़े व जूते मिले है। फिलहाल, युवक की तलाश जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही शव का तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews