रीवा में वाहन चालक से 5 हजार रुपए की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

betul news

Rewa News : रीवा में बाइक सावर तीन बदमाशों ने 5 हजार रुपए की लूट कर ली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसके बाद पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने बताया कि रात करीब ढाई बजे चोरहटा थाना अंतर्गत चन्द्रलोक होटल के पास पिकअप वाहन पहुंचा, जहां उसका चालक मुंह धोने लगा। तभी एक बाइक पर तीन लोग वहां आए और मैहर का रास्ता पूछा।

गले में रखा चाकू

जिसके बाद एक बदमाश खलासी के गले में चाकू रख दिया। जिसका विरोध करने पर चालक उनके सिर पर पिस्टल रख दिया और रुपयों की मांग की। जब तक वो लोग कुछ कर पाते तब तक बदमाश रुपये लेकर फरार हो चुके थे। जिसकी शिकायत चालक और खलासी दोनों ने चोरहटा थाना को दी।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय ने बताया कि चालक हरीराम पटवा सागर जिले से सब्जी लेकर रीवा करहिया मंडी आ रहा था। तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज की तलाश कर रही है। साथ ही, तलाशी भी शुरू कर दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews