Rewa News: रीवा पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 बाइक की जब्त

Rewa News: रीवा पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 बाइक की जब्त

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में चेन स्नेचिंग का मामला दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में शहर की पॉश कॉलोनी में पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश पन्ना जिले के देवेंद्र नगर का शातिर अपराधी है जो कि सतना के 5 लुटेरों के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है। वहीं, पुलिस को आरोपियों के पास से 3 तोला सोना और 4 बाइक बरामद की है। बता दें कि बदमाशों ने लगातार शहर में 15 चेन स्नेचिंग की है।

एसपी ने किया खुलासा

मामले को लेकर एसपी नवनीत भसीन ने पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए कहा कि, चार महीने के अंदर शहर के अलग-अलग रिहायसी इलाकों में चेन स्नेचिंग की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हुई। जिसे रोकने और बदमाशों तक पहुंचने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। साथ ही, 1 दिसंबर से अब तक के वारदातों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। वहीं, 24 दिसंबर को बिना नंबर के बाइक को पुलिस ने शक के दायरे में लिया। जिसमें सवार तीन बदमाश पुलिस को देखते ही वहां से भागे जिसमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया बाकि दो भाग गए। जिन्हें एक घंटे बाद रीवा रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया।

अब तक कुल 15 चेन स्नेचिंग

तीनों से पुछताछ में बदमाशों ने शहर में अब तक कुल 15 चेन स्नेचिंग की है, जिसमें उनके साथ सतना के कुछ लोग भी शामिल है। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ तीनों को लेकर सतना पहुंची और राम किशोर, शौर्या त्रिपाठी और करण यादव को वहां से गिरफ्तार कर लिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews