रीवा में वृद्ध के नाम बिना पानी कनेक्शन के भेजा गया बिल, नेशनल लोक अदालत में लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित छोटेलाल सोनी ने यह दावा किया है कि उन्होंने कभी भी नल कनेक्शन नहीं लिया, फिर भी उन्हें ₹23,601.50 का झूठा जलकर बिल भेजा गया। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
रीवा में वृद्ध के नाम बिना पानी कनेक्शन के भेजा गया बिल, नेशनल लोक अदालत में लगाई न्याय की गुहार

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिससे नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार साफ झलक रहा है। दरअसल, जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इस दौरान 77 वर्षीय वृद्ध छोटेलाल सोनी यहां जा पहुंचे और एक नोटिस लेकर अदालत में न्याय की गुहार लगाई है। नोटिस के जरिए उन्होंने यह दावा किया है कि उन्होंने कभी भी नाल कलेक्शन नहीं लिया, इसके बावजूद उन्हें बिल भेजा गया है।

पीड़ित ने नहीं लिया नल कनेक्शन

बता दें कि उन्हें जो नोटिस दी गई है, उसमें जलकर के नाम पर पानी का बिल बकाया होना और समझौते का उल्लेख है। इसके अलावा, एच के त्रिपाठी प्रभारी अधिकारी नगर पालिक निगम रीवा की सील और हस्ताक्षर भी उसमें बने हुए हैं। वहीं, पीड़ित छोटेलाल सोनी ने यह दावा किया है कि उन्होंने कभी भी नल कनेक्शन नहीं लिया, फिर भी उन्हें ₹23,601.50 का झूठा जलकर बिल भेजा गया। क्योंकि आज भी वह खुद हैंडपंप से ही पानी भरते हैं।

लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित ने मामले को लेकर जिला न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। साथ ही इससे निपटने के लिए वकील शिव सिंह से मुलाकात भी की। जिन्होंने पीड़िता वृद्ध से जानकारी लेने के बाद उन्हें बताया कि लोक अदालत न्याय दिलाने का एक मंच है, जहां उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews