
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा से एक खबर सामने आई है, जहां नगर निगम वर्षों पुराने जर्जर भवन को जमींदोज कर दिया है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहे। इसके बाद वहां पर भवन को ढहाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका जमकर विरोध भी किया, लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
जानें पूरा मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 20 में भवन क्रमांक 20/231 को काफी दिन पहले ही जर्जर घोषित कर दिया गया था, लेकिन आज नगर निगम द्वारा करवाई की गई। मामले को लेकर नगर निगम अधिकारी एस के जैन ने बताया कि लगभग 90 साल पुराने इस भवन में आज भी दुकानें चलाई जा रही थी, जो कि हादसे को बुलावा दे रही थी। जिसपर कार्रवाई करना जरूरी था।
एडवोकेट ने दी ये जानकारी
वहीं, एडवोकेट मनीष साहू का मामले को लेकर यह कहना है कि यह केस हाई कोर्ट में था, जहां से कमिश्नर को यह आदेश दिया गया था कि उनका पक्ष सुना जाए। बात-विमर्श किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, बल्कि बिना हमारे पक्ष को सुने हुए आज इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साथ ही विरोध जताने के मामले में उन्होंने कहा कि मकान का केवल एक ही हिस्सा जर्जर था, बाकि सही था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

