रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस ने 3 वर्षीय बच्ची कौ रौंदा, हुई मौत

जबलपुर-संदिग्ध हालातों में नाबालिग लड़की की मौत, परिजनों का आरोप-शिक्षक और उसके साथियों ने किया अपहरण

Rewa News : रीवा में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें 3 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस पूरे दलबल के मौकास्थल पर पहुँची। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विधायक ने दिया आस्वासन

वहीं, 4 घण्टे से धरना दे रहे परिजन व ग्रामीणों को भाजपा विधायक ने समझाइश देते हुए न्याय का आस्वासन दिया। साथ ही पुलिस-प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। तब जाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान सड़क मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा, जिसके कारण आवागमन में रुकावट की स्थिति पैदा हुई। वहीं, पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

सेमरिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि किशन स्कूल की बस बच्चों को लेकर बसामन मामा होते हुए सेमरिया जाना था। तभी खाड़ा मोड़ के पास बच्ची घर से दुकान की ओर सामान लेने पहुँची। इस दौरान बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्ची को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मृतिका की पहचान अवनी साहू के रूप में कई गई है जो कि सोनू साहू की पुत्री थी। जिसके उम्र महज 3 वर्ष थी। बच्ची थनवरिया की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews